Wednesday, June 10, 2026
Home Blog Page 578

RAJASTHAN : बनास नदी में नहाने के लिए गया 11 दोस्तों का ग्रुप, डूबने से 8 की हुई मौत

0

राजस्थान के टोंक जिले में नहाने के लिए बनास नदी में गए 8 दोस्तों की डूबकर मौत हो गई. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव दल की मदद से सभी के शवों का रेस्क्यू कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.

राजस्थान के टोंक जिले में नहाने के लिए बनास नदी में गए 11 दोस्तों में से 8 की डूबकर मौत हो गई. जबकि 3 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव दल की मदद से मृतकों के शवों का रेस्क्यू कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. यह हादसा बनास नदी पुरानी पुलिया के समीप हुआ.

पुलिस ने बताया कि बनास नदी में नहाने के लिए गए 11 दोस्तों में से 8 की डूबकर मौत हो गई. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. साथ ही परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है. हादसा बनास नदी पुरानी पुलिया के समीप पानी में हुआ. जहां 8 छात्र अचानक डूब गए. वहीं तीन को इलाज के लिए सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, एसडीएम सहित काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे. सभी मृतक जयपुर निवासी बताए जा रहे हैं. सभी पिकनिक मनाने के लिए आए थे.पुलिस अधिक्षक ने बताया कि मंगलवार को जयपुर निवासी 11 व्यक्ति टोंक बनास नदी पिकनिक के लिए आए थे. इसी दौरान दौरान वैष्णो देवी मंदिर के समीप बनास नदी के दह में नहाते समय पानी में डूब गए. जिससे 8 की मौत हो गई. जबकि 3 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

MAHARASHTRA : हॉस्टल में MBBS तीसरे वर्ष के छात्र ने किया सुसाइड…पढ़ाई और घर की आर्थिक तंगी को लेकर था परेशान

0

मुंबई के बायकुला में सरकारी जेजे अस्पताल के अपने छात्रावास के कमरे में 22 वर्षीय एमबीबीएस के तीसरे वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि पढ़ाई और परिवार की आर्थिक तंगी को लेकर छात्र परेशान था.

मुंबई के बायकुला में सरकारी जेजे अस्पताल के अपने छात्रावास के कमरे में 22 वर्षीय एमबीबीएस के तीसरे वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि रोहन रामफेर प्रजापति ने रविवार रात करीब 10 बजे बॉयज हॉस्टल के अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली और डॉक्टरों ने रात करीब 11:50 बजे उसे मृत घोषित कर दिया.

जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारी के मुताबिक छात्र पढ़ाई को लेकर दबाव में था. साथ ही वह घर की आर्थिक तंगी के कारण भी परेशान था. सोमवार को वह अपने कमरे में था. जब वह बाहर नहीं निकला तो उसके कमरे को खटखटाया गया. फिर भी उसने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो वह अंदर था. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

छात्रावास के वार्डेन ने बताया कि 22 वर्षीय एमबीबीएस के तीसरे वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली. रोहन रामफेर प्रजापति रात करीब 10 बजे बॉयज हॉस्टल के अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

MAHARASHTRA : घर की दूसरी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, पति गिरफ्तार, ससुराल वालों पर मामला दर्ज

0

पुणे में 20 साल की एक महिला ने अपने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी. मामला सामने आने के बाद महिला के पति, सास, ससुर और अन्य रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. परिवार पर दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगे हैं.

महाराष्ट्र में पुणे के वाघोली इलाके में 20 साल की एक महिला ने अपने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी. घटना के बाद महिला के पति, सास, ससुर और अन्य रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.वाघोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मृतका स्वाति ने मार्च 2024 में सूरज पाठक से शादी की थी. जानकारी के अनुसार दहेज के लिए उसके ससुराल वालों और अन्य रिश्तेदारों द्वारा उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

उन्होंने कहा, ‘इस यातना से तंग आकर उसने अपने ही घर की दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. हमने सूरज पाठक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके ससुराल वालों और अन्य रिश्तेदारों पर मामला दर्ज किया है. आगे की जांच जारी है.’बता दें कि हाल में मई में ऐसा ही मामला सामने आया था. पुणे की ही 26 साल वैष्णवी हगवणे ने अपने पति, सास, ससुर, ननद और देवर द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. आरोपी के मजबूत राजनीतिक संबंधों के कारण यह मामला राष्ट्रीय सुर्खियों में आया था.

ENTERTAINMENT : ‘हाउसफुल 5’ से हुआ सामना, ओटीटी पर भी हुई रिलीज, फिर भी थिएटर्स में सॉलिड कमाई कर रही ये फिल्म

0

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ काफी विवादों के बाद 23 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. अब ये फिल्म ओटीटी पर भी आ चुकी है और इसके सामने थिएटर्स में ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी फिल्म है, तब भी ये सॉलिड कमाई कर रही है.

बीते वीकेंड थिएटर्स में अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का जलवा रहा. इस पॉपुलर कॉमेडी फ्रैंचाइजी से अक्षय ने फाइनली वो कमबैक किया है जिसका इंतजार उनके फैन्स बेसब्री से कर रहे थे. मगर अक्षय की इस दमदार फिल्म के बीच पहले से थिएटर्स में मौजूद एक फिल्म ने अपने बिजनेस से काफी सरप्राइज किया है.

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ काफी विवादों के बाद 23 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. रिलीज को लेकर एक पॉपुलर मल्टीप्लेक्स चेन से हुए विवाद के बाद तय हुआ था कि ये थिएटर्स में आने के दो हफ्ते बाद ओटीटी पर भी आ जाएगी. लेकिन सरप्राइज करने वाली बात ये रही कि ओटीटी पर आने और ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी फिल्म के बीच फंसने के बावजूद ‘भूल चूक माफ’ ने वीकेंड में सॉलिड कमाई की.

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी फिल्म के आने का सीधा मतलब है कि पहले से चली आ रही या दूसरी छोटी फिल्मों के लिए स्क्रीन्स कम हो जाएंगी. कुछ ऐसा ही ‘भूल चूक माफ’ के साथ भी हुआ. लेकिन राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर ये फिल्म कम स्क्रीन्स पर भी वीकेंड में ठीकठाक कमाई करती रही. गुरुवार को 1.62 करोड़ का कलेक्शन करने वाली ‘भूल चूक माफ’ की कमाई, शुक्रवार को ‘हाउसफुल 5’ के आते ही घट गई. शुक्रवार को इसका कलेक्शन घटकर लगभग 52 लाख रुपये ही रह गया. लेकिन शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में अच्छा जंप आया और कमाई बढ़कर 1 करोड़ से ज्यादा हो गई. संडे को एक बार फिर ‘भूल चूक माफ’ की कमाई बढ़ी और कलेक्शन 1.23 करोड़ रहा. यानी बीते वीकेंड बेहद कम स्क्रीन्स होने के बावजूद ‘भूल चूक माफ’ ने 2.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर डाला.

‘भूल चूक माफ’ के मेकर्स पहले थिएटर्स में रिलीज प्लान कर चुके थे. लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बीच फिल्म की रिलीज टाल दी गई और इसे एक हफ्ते बाद ओटीटी पर रिलीज के लिए शिड्यूल कर दिया गया. मेकर्स का ये फैसला एक मल्टीप्लेक्स थिएटर चेन के साथ विवाद की वजह बना. इस विवाद का हल ये निकला कि फिल्म थिएटर्स में ही रिलीज हो मगर दो हफ्ते के बाद इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाए.

23 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई ‘भूल चूक माफ’ को मिक्स रिव्यू मिले मगर ऑडियंस को फिल्म पसंद आ गई. इसका नतीजा ये हुआ कि दो हफ्ते में ही इस फिल्म ने 68 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया. अब शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर आने के बावजूद ये अपने हिस्से की गिनी-चुनी स्क्रीन्स पर दमदार कमाई कर रही है और तीसरे वीकेंड में इसने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है. रिपोर्ट्स के हिसाब से करीब 50 करोड़ के बजट में बनी राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कामयाब साबित हुई है.

NATIONAL : जयपुर में युवक की आत्महत्या मामले में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप

0

जयपुर के कालवाड़ इलाके में आत्महत्या के एक मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी चंचल शर्मा और उसके प्रेमी राकेश सैनी को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि चंचल और राकेश ने मिलकर प्रकाश शर्मा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. पैसों के विवाद और प्रताड़ना के चलते प्रकाश ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली थी.

जयपुर के कालवाड़ थाना क्षेत्र से आत्महत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी चंचल शर्मा और उसके प्रेमी राकेश सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 32 वर्षीय प्रकाश शर्मा, मां वैष्णो देवी कॉलोनी, हाथोज का रहने वाला था. उसने 13 अगस्त, 2023 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के चलते उसने यह कदम उठाया.

चंचल और प्रकाश पहले जयपुर के वैद्यजी का चौराहा, कर्दनी क्षेत्र में रहते थे. इसी दौरान चंचल की राकेश से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. प्रकाश ने जब इसका विरोध किया तो उसे पीटा गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि चंचल ने 13 अगस्त को प्रकाश के खाते से ₹36,000 राकेश के खाते में ट्रांसफर किए और उस पर ₹3 लाख की मांग को लेकर दबाव बनाया. प्रकाश की तबीयत बिगड़ने पर पहले उसे चिरायु हॉस्पिटल और फिर मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

प्रकाश की मां ललिता देवी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया. जांच में पुलिस को बैंक ट्रांजैक्शन और गवाही में विरोधाभास के सबूत मिले. इसके आधार पर चंचल और राकेश को गिरफ्तार किया गया है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

 

MP : कूड़ा बीनने वाले पर मोबाइल चोरी का आरोप, दो भाईयों ने कैंची से गोदकर ले ली जान

0

मध्य दिल्ली में एक 25 साल के कूड़ा बीनने वाले युवक की दो भाइयों ने कथित तौर कैंची से गोदकर हत्या कर दी. आरोप है कि युवक ने उनका एक मोबाइल फोन चुराकर बेच दिया था. जिसपर दोनों भाई ने उससे सवाल किया था.

दिल्ली में एक 25 साल के कूड़ा बीनने वाले युवक की दो भाइयों ने कथित तौर कैंची से गोदकर हत्या कर दी. आरोप है कि युवक ने उनका एक मोबाइल फोन चुराकर बेच दिया था. घटना तब हुई जब तीनों मिलकर मध्य दिल्ली में गांजा पी रहे थे.अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों में से एक 23 साल के रोशन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका छोटा भाई नितेश फरार है. पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी है.

8 जून को सुबह करीब 9.40 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि सागर नाम का एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है. उस पर चाकू से कई वार किए गए हैं. पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने बताया कि उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शव के सीने, कूल्हे, नितंब और सिर पर कई घाव थे, जो किसी धारदार हथियार से हिंसक हमले का संकेत देते हैं. अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक टोपी, एक जोड़ी चप्पल और एक सुई के साथ एक सिरिंज बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि जिला मोबाइल अपराध दल और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) इकाई ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई.

वाल्सन ने बताया सीसीटीवी फुटेज से दो संदिग्धों की पहचान करने में मदद मिली और रोशन को बाद में पकड़ लिया गया. पूछताछ के दौरान रोशन ने कबूल किया कि घटना की सुबह उसका और उसके छोटे भाई नितेश का सागर से झगड़ा हुआ था. तीनों ने पहले पार्क में एक साथ गांजा का सेवन किया था, जिसके दौरान सागर ने कथित तौर पर रोशन का मोबाइल फोन चुरा लिया और उसे बेच दिया . जब हमने सागर से पूछा तो उसने आरोप से इनकार कर दिया. इससे तीखी बहस छिड़ गई.

अधिकारी ने बताया कि रोशन ने दावा किया कि उसके भाई ने पीड़ित को पकड़ रखा था, जबकि उसने सागर के पास मौजूद कैंची से उस पर कई बार वार किया. रोशन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके कबूलनामे के आधार पर हत्या का हथियार तिकोना पार्क से बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि सह-आरोपी नितेश को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. पुलिस ने बताया कि रोशन अनपढ़ है और गरीब परिवार की पृष्ठभूमि के कारण उसने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था. अपनी लत को बनाए रखने के लिए उसने आपराधिक गतिविधियों में शामिल होना शुरू कर दिया.

UP : नहर किनारे सूटकेस में मिली युवती का लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

0

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक शव मिलने से हड़कंप मच गया. नहर किनारे एक लावारिस सूटकेस देखकर लोगों ने पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोलकर देखा तो अंदर एक युवती का शव था.

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक शव मिलने से हड़कंप मच गया. यहां शिव वाटिका के पास नहर किनारे एक सूटकेस में युवती का शव बरामद हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच करवाई गई. महिला की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार, आज यानी 10 जून की सुबह कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बेहटा हाजीपुर से बंधला की ओर जाने वाले नहर रोड के किनारे एक सूटकेस पड़ा हुआ है. इसमें महिला का शव होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें करीब 25 साल की एक अज्ञात महिला का शव मिला. महिला के माथे पर सिंदूर और पैरों में बिछिया थी. इससे अंदाजा लगाया गया कि मृतका हिन्दू समुदाय से थी और संभवतः विवाहित थी.

महिला के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है.

इस संबंध में एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि, ‘फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं. महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.’ फिलहाल पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और शव की शिनाख्त के लिए स्थानीय स्तर पर सूचना प्रसारित की जा रही है. वहीं इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग स्तब्ध हैं कि कोई इस तरह नृशंस तरीके से हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर फेंक सकता है.

 

NATIONAL : प्रेमिका के अंतिम संस्कार में पहुंचा शख्स, जलती चिता में करने लगा कूदने की कोशिश, लोगों ने पकड़कर पीटा

0

महाराष्ट्र के नागपुर में नशे में धुत एक युवक ने अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका की चिता में कूदने की कोशिश की. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक युवक की प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली थी. जब उसका अंतिम संस्कार हो रहा था, तभी युवक भी पहुंच गया और जलती चिता में कूदने लगा. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी.

न्यू कांपती पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम 4 बजे कन्हान नदी के किनारे शांति घाट पर हुई. जहां 27 वर्षीय अनुराग राजेंद्र मेश्राम, जो नशे में था, अपनी प्रेमिका की जलती हुई चिता में कूदने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने उसे चिता में गिरने से रोक लिया. इसके बाद उसकी पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

बताया जाता है कि प्रेम संबंध के कारण अवसाद में आकर लड़की ने अपनी जान दे दी थी. मेश्राम पर हमले से संबंधित आगे की कार्रवाई उसके बयान देने के लिए चिकित्सकीय रूप से फिट होने के बाद की जाएगी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी एक युवक पहुंच गया और चिंता में कूदने की कोशिश करने लगा.

हालांकि, इस दौरान मौजूद लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, बावजूद इसके वह नहीं माना. जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. इस पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

UP : प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने ससुराल में डाला लाखों का डाका, महिला समेत 3 गिरफ्तार

0

हापुड़ में एक घर में बड़ी चोरी हुई. जानकारी के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी कोई और नहीं बल्कि घर की बहू ही निकली. बहू अनामिका ने अपने प्रेमी निगम के साथ मिलकर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में पुलिस ने एक घर में हुई अनोखी चोरी का खुलासा किया है. नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि घर में हुई इस चोरी का साजिशकर्ता कोई और नहीं बल्कि घर की बहू अनामिका उर्फ नेहा निकली. अनामिका ने अपने प्रेमी निगम के साथ मिलकर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

पुलिस ने इस मामले में बहू सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये के जेवर, 1.5 लाख रुपए नकद और वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है.हापुड़ के एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया 7 जून को पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया था कि दो अज्ञात व्यक्ति एलआईसी एजेंट बनकर घर में घुसे और बहू अनामिका व बच्चों को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों की चोरी कर मौके से फरार हो गए थे
हापुड़ में नहर किनारे पड़ा सूटकेस में मिला अज्ञात महिला का शव, सप्ताहभर पहले हत्या की आशंका पुलिस द्वारा गहनता से जांच के दौरान चौंकाने वाला सच सामने आया. जिसमें बहू अनामिका उर्फ नेहा ने ही अपने प्रेमी निगम के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से यह पूरी साजिश को अंजाम दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद ही झूठी सूचना देकर पुलिस की जांच को उलझाने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरा मामला उजागर हो गया. बहू सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है .

 

NATIONAL : ‘मार दो इसे…’, राजा के पीछे आ रहे कातिलों से अचानक बोली सोनम, पति के मर्डर के बाद इंदौर भी आई थी

0

मेघालय पुलिस को शक तब हुआ जब कपल ने हनीमून के दौरान कोई फोटो नहीं लिया और न ही सोशल मीडिया पर कुछ अपलोड किया. हत्या के बाद सोनम ने राजा के अकाउंट से दोपहर 2:15 बजे एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, ‘सात जन्मों का साथ है.’ इससे सोनम पर संदेह और गहरा गया.

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस का ‘ऑपरेशन हनीमून’ सफल रहा. इसके तहत सनसनीखेज खुलासे किए हैं. इस सुनियोजित हत्याकांड में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी मुख्य साजिशकर्ता निकली, जिसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन भाड़े के हत्यारों आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.

मेघालय पुलिस ने इस केस को सुलझाने के लिए 20 सदस्यों की कोर टीम और कुल 120 पुलिसकर्मियों को लगाया. 7 जून को एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी कर तीनों भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार किया गया. सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने 42 सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर साजिश का पर्दाफाश किया.

पुलिस जांच के अनुसार, राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी. मात्र 10 दिन बाद हत्या की साजिश रची गई. 20 मई को दोनों हनीमून के लिए गुवाहाटी पहुंचे, जहां से 22 मई को शिलांग गए. 23 मई को सोहरा इलाके में राजा की हत्या कर दी गई.पुलिस को शक तब हुआ जब कपल ने हनीमून के दौरान कोई फोटो नहीं लिया और न ही सोशल मीडिया पर कुछ अपलोड किया. हत्या के बाद सोनम ने राजा के अकाउंट से दोपहर 2:15 बजे एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, ‘सात जन्मों का साथ है.’ इससे सोनम पर संदेह और गहरा गया.

पुलिस के अनुसार, सोनम ने तीनों हत्यारों को मध्य प्रदेश से मेघालय बुलाया. 21 मई को सभी गुवाहाटी पहुंचे, जहां हथियार एक होटल के बाहर दुकान से खरीदा गया. 23 मई को सोनम राजा को एक सुनसान रास्ते पर ले गई, जहां तीनों हत्यारों ने धारदार हथियार से सिर पर दो बार वार कर राजा की हत्या कर दी. सोनम घटनास्थल के ठीक सामने मौजूद थी और उसने हत्यारों को ‘मारो इसे’ का इशारा दिया. वारदात के 10 किलोमीटर पहले सोनम तीनों आरोपियों के साथ सीसीटीवी में दिखी. हत्या के बाद सभी 11 किलोमीटर दूर जाकर मिले.

पुलिस को मौका-ए-वारदात से आकाश की खून से सनी शर्ट और 6 किलोमीटर दूर सोनम का रेनकोट मिला, जिसे जांच को भटकाने के लिए छोड़ा गया था. आनंद कुर्मी को पकड़े जाने के समय वही कपड़े मिले, जो उसने हत्या के दौरान पहने थे. स्कूटी वाले से आने-जाने का पैटर्न भी पुलिस को मिला, जिसने साजिश की कड़ियों को जोड़ा.

- Advertisement -

News of the Day