अमेठी. केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में घर बनाएंगी। इसके लिए उन्होंने यहां गौरीगंज इलाके में एक भूखंड देख लिया है। शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं स्मृति ने खुद यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘अमेठी जल्द ही उनका स्थायी निवास होगा और वह लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी।’
दूसरी बार केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार अमेठी दौरे पर पहुंचीं स्मृति ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। एक कार्यक्रम में उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि नामदार लोग सांसद चुने जाने के बाद पांच साल तक लापता रहते थे और जनता उन्हें यहां से दिल्ली तक चिराग लेकर ढूंढती थी।
अपने संसदीय क्षेत्र में घर बनाने का स्मृति का फैसला इस बात का संकेत है कि वह आगामी वर्षों में अमेठी के साथ रिश्ता और मजबूत करना चाहती हैं। स्मृति ने शनिवार को यहां कई परियोजनाओं की भी घोषणा की। स्मृ
2014 में पहली बार लड़ा था चुनाव
स्मृति ने पहली बार 2014 में अमेठी से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह राहुल गांधी से हार गई थी। लेकिन, हार के बाद भी वह यहां लगातार यहां सक्रिय रहीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए स्मृति ने कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाने वाली अमेठी से राहुल गांधी को करीब 50 हजार से ज्यादा वोट से हरा दिया था।