अमेरिका : लेखिका ने कहा- ट्रम्प ने 90 के दशक में ड्रेसिंग रूम में मेरा शारीरिक शोषण किया

0
114

वॉशिंगटन. एल्ले फैशन मैगजीन की जानीमानी कॉलमिस्ट ई.जेन कैरोल ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर गंभीर आरोप लगाया। कैरोल ने कहा कि ट्रम्प ने दो दशक पहले न्यूयॉर्क के एक डिपार्टमेंटल स्टोर के ड्रेसिंग रूम में मेरा शारीरिक शोषण किया था। हालांकि ट्रम्प ने इस आरोप को नकार दिया। उन्होंने कहा कि मैं कभी भी कैरोल से नहीं मिला।

घटना 1995 या 1996 में हुई: कैरोल

  1. कैरोल ने कहा- बलात्कार की यह घटना 1995 या 1996 में हुई। हम दोनों तब मैनहाटन के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में शॉपिंग कर रहे थे। उस समय ट्रम्प जानेमाने रियल एस्टेट डेवलपर थे और मैं एक जानीमानी मैगजीन राइटर होने के साथ एक टीवी शो होस्ट किया करती थी।
  2. कैरोल ने बताया कि स्टोर में ट्रम्प ने पहले तो दोस्ताना व्यवहार दिखाते हुए मुझसे एक अनाम महिला के लिए अंतर्वस्त्र खरीदने के बहाने बात की। जब ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद था तो उसने मुझे दीवार की ओर धकेल दिया। मेरे सिर पर चोट की और मुझे किस किया। फिर वहां से भाग गए।
  3. कैरोल ने कहा- मैं उस समय पुलिस के पास नहीं गई क्योंकि मैं खुद की जान को लेकर डर गई थी। मुझे डर था कि कोई मुझे मार देगा। मुझ पर हमला करवा देगा।
  4. इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा कैरोल की हाल ही में प्रकाशित किताब में हुआ है। न्यूयॉर्क मैगजीन ने इस बारे में शुक्रवार को लेख प्रकाशित किया। कैरोल 16 वीं महिला हैं, जिन्होंने ट्रम्प पर शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।
  5. ट्रम्प ने कहा- मैं अपने जीवन में इस औरत से नहीं मिला हूं। वह अपनी नई किताब बेचने की कोशिश कर रही है। इससे उसका मकसद स्पष्ट होता है। इसे फिक्शन सेक्शन में बेचा जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here