गुजरात : प्रेमिका पर चाकू से हमला कर पी लिया जहर, प्रेमी की मौत

0
127

विरमगाम. शुक्रवार को 11 बजे भरवाड़ी दरवाजे के अंदर जीईबी की डीपी के पास एक व्यक्ति ने महिला पर चाकू से प्राणघातक वार किया।  इसके बाद उसने खुद जहर पी लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई। दाेनों के बीच अवैध संबंध था। इस घटना से आसपास के क्षेत्रों में हड़कम्प मच गया।

पति-बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास आई महिला
गीता बेन विनुजी ठाकोर(35) 3 संतानों की मां है। उनके पति विनुजी मानसिक रूप से बीमार हैं। गीता बेन का 8 महीने पहले गेड़िया के एक धरमशी डायाभाई से परिचय हुआ। इनकी भी 3 संतानें हैं। दोनों फोन पर बात करते-करते कब प्यार करने लगे, इसका पता ही नहीं चला। आखिर गीता अपने पति-बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के पास आकर रहने लगी। यहां उसका प्रेमी उसे दूसरे लोगों के पास भेजने लगा। गीता इससे तंग आ गई। एक बार इस विषय पर उनका विवाद हुआ और धरमशी ने गीता पर चाकू से हमला कर दिया। गीता के छाती के भाग में कई वार किए। इसके बाद धरमशी ने जहर पी लिया, दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई।

दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था
मृतक धरमशी भाई के बेटे के अनुसार जब महिला हमारे घर आकर रहने लगी, तब मेरे पिता ने उस महिला के साथ सुरेंद्र नगर कोर्ट में शादी कर ली। पहले पति को उसने तलाक दे दिया, इसके एवज में उसके पूर्व पति को दो लाख रुपए का भुगतान भी किया गया। इसके अलावा 5 दिन पहले मेरे पिता और उक्त महिला दोनों विरमगाम आए थे। यहां पर महिला गुम हो गई। इस पर मेरे पिता ने रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की, तब पता चला कि वह भाेजवा में है। जब उससे फाेन पर आने को कहा गया, तो महिला का कहना था कि अब मैं वापस गेडिया नहीं जाऊंगी। इस पर मेरे पिता ने कहा कि जब मेरे साथ नहीं रहना था, तो यह सब क्यों किया? बेवजह मुझे फंसा दिया। शुक्रवार को मेरे पिता विरमगाम गए और दोपहर में उनकी मौत की खबर आ गई।

विरमगाम पुलिस जांच कर रही है
इस मामले की जांच विरमगाम टाउन पुलिस कर रही है। जांच में क्या सामने आता है, यही जानना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here