घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला, घसीटते हुए ले गए, सीसीटीवी में कैद घटना

0
94

  • CN24NEWS-20/06/2019
  • मथुरा की एक पॉश कॉलोनी में आवारा कुत्तों ने तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। तीन कुत्ते करीब आधे मिनट तक उसे नोंचते और घसीटते रहे। घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल दहलाने वाली यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

    मथुरा-वृंदावन रोड पर स्थित शिवबालानाथ नगर शहर की पाश कालोनियों में शुमार है। इस कालोनी में रहने वाले अमित मित्तल सराफा का कारोबार करते हैं। बुधवार दोपहर को तकरीबन साढ़े 11 बजे उनका ढाई साल का बेटा आराध्य घर के बाहर खेल रहा था।

    इसी दौरान कुत्तों का झुंड सड़क पर पहुंचा। आराध्य भी कुत्तों को देख उनकी तरफ बढ़ा। अचानक कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया। आराध्य को जमीन पर गिरा लिया और कई जगह नोंच लिया। यह पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

  • कुत्ते मासूम बच्चे को करीब आधे मिनटे तक सड़क पर नोंचते-घसीटते रहे। बच्चे की चीख पुकार सुनकर मकान के सामने पार्क में काम कर रहे मजदूर दौड़कर आए तो कुत्ते बच्चे को छोड़कर भागे। घायल बच्चे की मां सपना भी मकान से बाहर आ गईं।आराध्य को गंभीर अवस्था में नयति अस्पताल ले जाया गया। एक दिन भर्ती रहने के बाद गुरुवार बच्चा अपने घर पहुंचा है। परिवार वालों का कहना है कि शरीर पर कई जगह गंभीर घाव बन गए हैं। हालत में सुधार है, लेकिन वो भारी दहशत में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here