खेल डेस्क. वर्ल्ड कप के 14वें मैच में ओवल के ग्राउंड भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत पहला विकेट गिर चुका है। शिखर धवन और विराट कोहली क्रीज पर हैं। धवन ने 13 चौके की मदद से 95 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 53 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। यह उनका वनडे का 17वां और वर्ल्ड कप का तीसरा शतक है। इस वर्ल्ड कप में यह उनका पहला शतक है।
इससे पहले रोहित शर्मा 70 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने 61 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। यह उनका वनडे में यह 42वां और वर्ल्ड कप का तीसरा अर्धशतक था। उन्होंने लगातार चौथी पारी में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया।
रोहित-धवन की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी
रोहित ने आउट होने से पहले शिखर के साथ पहले विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले विकेट के लिए यह दूसरी हाइएस्ट पार्टनरशिप है। पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और एबी डिविलियर्स हैं। दोनों ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 160 रन की साझेदारी की थी।
रोहित ने सचिन को पीछे छोड़ा
रोहित ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 2000 रन पूरे किए। उन्होंने 37 पारियों में यह आंकड़ा छुआ है। वे किसी भी टीम के खिलाफ सबसे कम पारियों में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने 40 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 2000 वनडे रन पूरे किए थे। वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 4 बल्लेबाज ही 2000 या उससे ज्यादा रन बना पाए हैं। इनमें सचिन, रोहित के अलावा वेस्टइंडीज के डेसमंड हेंस और विवियन रिचर्ड्स हैं।
वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 भारतीयों के 2000+ रन
रन | खिलाड़ी | देश | औसत |
3077 | सचिन तेंदुलकर | भारत | 44.59 |
2262 | डेसमंड हेंस | वेस्टइंडीज | 40.39 |
2187 | विवियन रिचर्ड्स | वेस्टइंडीज | 50.86 |
2037 | रोहित शर्मा | भारत | 61.72 |
किसी टीम के खिलाफ सबसे कम पारियों में 2000+ रन बनाने वालों टॉप-5 बल्लेबाजों में 4 भारतीय
पारी | खिलाड़ी | देश | किसके खिलाफ |
37 | रोहित शर्मा | भारत | ऑस्ट्रेलिया |
40 | सचिन तेंदुलकर | भारत | ऑस्ट्रेलिया |
44 | विवियन रिचर्ड्स | वेस्टइंडीज | ऑस्ट्रेलिया |
44 | विराट कोहली | भारत | श्रीलंका |
45 | महेंद्र सिंह धोनी | भारत | श्रीलंका |
Rohit Sharma becomes the fourth batsman in world cricket to hit 2,000 ODI runs against Australia 👏 #TeamIndia pic.twitter.com/c6I5iUpuy1
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे की प्लेइंग 11 को खिलाने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया।
The Little Master is in the building! 😎 #INDvAUS | #CWC19 | #TeamIndia pic.twitter.com/CFCEuzd37q
— ICC (@ICC) June 9, 2019
इंग्लैंड में दोनों टीमें 20 साल बाद आमने-सामने
दोनों टीमें 20 साल बाद इग्लैंड के मैदान पर खेल रही हैं। पिछली बार 1999 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में 8 साल से नहीं जीत सकी है। उसे पिछली जीत 2011 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में मिली थी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को हराया था।
इंग्लैंड के मैदान पर दोनों टीमों के बीच यह चौथा मुकाबला है। इससे पहले हुए तीन मैचों में से 2 ऑस्ट्रेलिया और एक भारत ने जीते थे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 13 जून 1983 को 162 रन से हराया था। इसके सात दिन बाद ही भारत ने उसे 118 रन से हराया था। वहीं, 4 जून 1999 को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 77 रन से हराया था।
https://twitter.com/BCCI/status/1137629100007415808
दोनों टीमें :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा।
भारत v/s ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच यह 137वां वनडे है। इससे पहले हुए 136 वनडे में से ऑस्ट्रेलियाई टीम 77 मैच जीतने में सफल रही है। भारत को 49 मैच में सफलता मिली। 10 मुकाबलों में नतीजा नहीं निकला। टीम इंडिया इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50वीं जीत दर्ज करना चाहेगी। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में 12वीं बार आमने-सामने हैं। इसे पहले हुए 11 मैच में से ऑस्ट्रेलिया ने 8 वनडे जीते हैं। भारतीय टीम 3 वनडे ही जीत पाई है।
Tips for another hundred? 😁 #TeamIndia #CWC19 #INDvAUS pic.twitter.com/hSrm2EbYbC
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019