- CN24NEWS-20/06/2019
- इलाज न मिलने पर 200 लोगों ने अस्पताल पहुंचकर नारेबाजी की
- नाराज डॉक्टरों ने बुधवार को अस्पताल में हड़ताल का एलान किया
- नई दिल्ली. कोलकाता के अस्पताल के बाद अब दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का शिकार हुई 6 साल की मासूम बच्ची के इलाज में लापरवाही के आरोप पर नाराज लोगों ने डॉक्टरों व अस्पताल के गार्डों को जमकर पीटा। घटना से नाराज डॉक्टरों ने बुधवार को अस्पताल में हड़ताल का एलान कर दिया।बवाना इलाके में 6 साल की बच्ची के साथ 45 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बच्ची को मेडिकल के लिए महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में लाई। यहां से उसे आंबेडकर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन, उसके साथ अस्पताल से कोई भी अटेंडेंट नहीं गया। मामला सामने आने पर 200 लोगों ने अस्पताल पहुंचकर नारेबाजी की। जब गार्डों ने रोकने की कोशिश की तो उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।