- CN24NEWS-19/06/2019
लाइफस्टाइल डेस्क. पैरों के दर्द को सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाता है। लंबे समय तक ऐसा करने पर पैरों और पंजों में थकावट व दर्द रहने लगता है। गेंद, कुर्सी और तौलिए की मदद से कुछ ऐसी एक्सरसाइज की जा सकती हैं जो दर्द में राहत पहुंचाती हैं। जानिए इनके बारे में…
घर पर कभी भी कर सकते हैं ये एक्सरसाइज
पंजों को उठाएं
पंजों को और मोड़ें कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं। एड़ियों को फर्श पर रखते हुए उंगलियों को पांच सेकंड के लिए ऊपर की ओर उठाएं और खींचें। इन्हें नीचे लाएं और फिर पांच सेकंड के लिए ऊपर की ओर खींचें। पैरों को सामान्य अवस्था में लाएं और चित्रानुसार एड़ी को पीछे की ओर ले जाते हुए पंजों को फर्श की तरफ मोड़ें। पांच सेकंड तक इसी अवस्था में रहें और फिर पैरों को सामान्य अवस्था में ले आएं। इसे दस बार करें।
- फायदा- पंजों की मजबूती बढ़ाने में मददगार है।
टॉवल कर्ल
कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं। फर्श पर एक तौलिया रखें। इस पर पैर रखें। केवल पैर की उंगलियों की मदद से तौलिए को तस्वीर के अनुसार अपनी ओर खीचें फिर उंगलियों को कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं। फर्श पर एक तौलिया रखें। इस पर पैर रखें। केवल पैर की उंगलियों की मदद से तौलिए को तस्वीर के अनुसार अपनी ओर खींचें। फिर उंगलियों को खोलें और तौलिया छोड़ें। यही प्रक्रिया दूसरे पैर से दोहराएं। इसे दोनों पैरों से 6-8 बार रोज़ करें।
- फायदा– यह पैरों के रक्त संचार और लचीलेपन में सुधार करता है।
बॉल रोल
कुर्सी पर बैठ जाएं। फर्श पर एक टेनिस बॉल रखें और तलवे इस पर रखकर घुमाएं। एड़ी से लेकर उंगलियों तक इसे घुमाना है। इसे 2-3 मिनट तक करें। यही प्रक्रिया दूसरे पैर से दोहराएं। रोजाना दो बार इसे करें। इसके लिए छोटी बॉल भी ले सकते हैं।
- फायदा- आर्च का दर्द कम होगा और पंजों में लचीलापन बढ़ेगा।
सीटेड स्ट्रेच
कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं और दाएं पैर को बाएं पैर के घुटने पर रखें। अब पंजे को हाथों की मदद से पीछे की ओर खींचें। दस सेकंड रखें और फिर इन्हें पीछे की ओर खींचें। इसे दूसरे पैर से भी दोहराएं। दोनों तरफ 15-15 बार दोहराएं।
- फायदा– पैरों की थकावट कम होगी और उंगलियां मजबूत बनेंगी।