खेल डेस्क. वर्ल्ड कप के 14वें मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 353 रन का लक्ष्य दिया। ओवल के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसने 50 ओवर में 5 विकेट पर 352 रन बनाए। शिखर धवन टीम के हाइएस्ट स्कोरर रहे। धवन 16 चौके की मदद से 109 गेंद पर 117 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 13 चौके की मदद से 95 गेंद पर अपना शतक पूरा किया था। उन्होंने 53 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था।
धवन के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 82, रोहित शर्मा ने 57, हार्दिक पंड्या ने 48 और महेंद्र सिंह धोनी ने 27 रन की पारियां खेलीं। लोकेश राहुल 3 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्क्स स्टोइनिस सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 62 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा पैट कमिंस 55, मिशेल स्टार्क 74 और नाथन कूल्टर नाइल 63 रन देकर 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।
हार्दिक 2 रन के अंतर से वर्ल्ड कप में अपने पहले अर्धशतक से चूके
विराट ने 3 चौके की मदद से 54 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका वनडे में 50वां और वर्ल्ड कप का दूसरा अर्धशतक है। हालांकि, हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक लगाने से चूक गए। वे 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 27 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस की गेंद पर कवर में एरॉन फिंच ने उनका कैच पकड़ा।
Who else but Mitchell Starc to end a fantastic innings from Shikhar Dhawan!
The #TeamIndia opener is dismissed for 117, India 220/2.#INDvAUS #CmonAussie pic.twitter.com/p7tfqkCTjy
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
1983: Kapil Dev 175* at Tunbridge Wells
⬇️
2019: #INDvAUS at The OvalMeet this Indian fan who estimates he's been at 600 days of India playing cricket! pic.twitter.com/BhchqxT9qb
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
That big wicket of Dhawan will have helped this Australian fan find her voice in a sea of blue! #INDvAUS | #CWC19 | #CmonAussie pic.twitter.com/DFmYmIGymO
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
धवन आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एक्टिव क्रिकेटर
इस शतक के साथ धवन आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट (चैम्पियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप) में सबसे ज्यादा शतक लगाने एक्टिव क्रिकेटर बन गए। आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली शीर्ष पर हैं। दोनों 7-7 शतक लगा चुके हैं। धवन 6 शतक के साथ रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) और कुमार संगकारा (श्रीलंका) के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सचिन, गांगुली, पोंटिंग और संगकारा चारों ही संन्यास ले चुके हैं।
धवन ने इस वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक लगाया
धवन ने वनडे में 17वीं और वर्ल्ड कप में तीसरी बार शतक लगाया है। इस वर्ल्ड कप में यह उनका पहला शतक है। धवन के शतक के साथ भारत के वर्ल्ड कप में 27 शतक हो गए है। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया 26 शतक के साथ दूसरे नंबर पर है।
शतक | देश |
27 | भारत |
26 | ऑस्ट्रेलिया |
23 | श्रीलंका |
17 | वेस्टइंडीज |
15 | न्यूजीलैंड |
14 | द.अफ्रीका |
14 | पाकिस्तान |
14 | इंग्लैंड |
India fans are a-'head' of the game! 💇♀️ #INDvAUS | #CWC19 | #TeamIndia pic.twitter.com/ry5TKcsp10
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
रोहित ने वर्ल्ड कप में तीसरी बार अर्धशतकीय पारी खेली
इससे पहले रोहित शर्मा 70 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने 61 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। यह उनका वनडे में यह 42वां और वर्ल्ड कप का तीसरा अर्धशतक था। उन्होंने लगातार चौथी पारी में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया।
रोहित-धवन की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी
रोहित ने आउट होने से पहले शिखर के साथ पहले विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले विकेट के लिए यह दूसरी हाइएस्ट पार्टनरशिप है। पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और एबी डिविलियर्स हैं। दोनों ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 160 रन की साझेदारी की थी।
रोहित ने सचिन को पीछे छोड़ा
रोहित ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 2000 रन पूरे किए। उन्होंने 37 पारियों में यह आंकड़ा छुआ है। वे किसी भी टीम के खिलाफ सबसे कम पारियों में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने 40 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 2000 वनडे रन पूरे किए थे। वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 4 बल्लेबाज ही 2000 या उससे ज्यादा रन बना पाए हैं। इनमें सचिन, रोहित के अलावा वेस्टइंडीज के डेसमंड हेंस और विवियन रिचर्ड्स हैं।
वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 भारतीयों के 2000+ रन
रन | खिलाड़ी | देश | औसत |
3077 | सचिन तेंदुलकर | भारत | 44.59 |
2262 | डेसमंड हेंस | वेस्टइंडीज | 40.39 |
2187 | विवियन रिचर्ड्स | वेस्टइंडीज | 50.86 |
2037 | रोहित शर्मा | भारत | 61.72 |
किसी टीम के खिलाफ सबसे कम पारियों में 2000+ रन बनाने वालों टॉप-5 बल्लेबाजों में 4 भारतीय
पारी | खिलाड़ी | देश | किसके खिलाफ |
37 | रोहित शर्मा | भारत | ऑस्ट्रेलिया |
40 | सचिन तेंदुलकर | भारत | ऑस्ट्रेलिया |
44 | विवियन रिचर्ड्स | वेस्टइंडीज | ऑस्ट्रेलिया |
44 | विराट कोहली | भारत | श्रीलंका |
45 | महेंद्र सिंह धोनी | भारत | श्रीलंका |
Rohit Sharma becomes the fourth batsman in world cricket to hit 2,000 ODI runs against Australia 👏 #TeamIndia pic.twitter.com/c6I5iUpuy1
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे की प्लेइंग 11 को खिलाने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया।
The Little Master is in the building! 😎 #INDvAUS | #CWC19 | #TeamIndia pic.twitter.com/CFCEuzd37q
— ICC (@ICC) June 9, 2019
इंग्लैंड में दोनों टीमें 20 साल बाद आमने-सामने
दोनों टीमें 20 साल बाद इग्लैंड के मैदान पर खेल रही हैं। पिछली बार 1999 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में 8 साल से नहीं जीत सकी है। उसे पिछली जीत 2011 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में मिली थी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को हराया था।
इंग्लैंड के मैदान पर दोनों टीमों के बीच यह चौथा मुकाबला है। इससे पहले हुए तीन मैचों में से 2 ऑस्ट्रेलिया और एक भारत ने जीते थे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 13 जून 1983 को 162 रन से हराया था। इसके सात दिन बाद ही भारत ने उसे 118 रन से हराया था। वहीं, 4 जून 1999 को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 77 रन से हराया था।
Bring it on 💪💪#TeamIndia #CWC19 pic.twitter.com/TJt4lBML4w
— BCCI (@BCCI) June 9, 2019
दोनों टीमें :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा।
भारत v/s ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच यह 137वां वनडे है। इससे पहले हुए 136 वनडे में से ऑस्ट्रेलियाई टीम 77 मैच जीतने में सफल रही है। भारत को 49 मैच में सफलता मिली। 10 मुकाबलों में नतीजा नहीं निकला। टीम इंडिया इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50वीं जीत दर्ज करना चाहेगी। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में 12वीं बार आमने-सामने हैं। इसे पहले हुए 11 मैच में से ऑस्ट्रेलिया ने 8 वनडे जीते हैं। भारतीय टीम 3 वनडे ही जीत पाई है।