भारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद का प्रत्यर्पण करने को कहा

0
89

भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवादी हाफिज सईद को भारत को सौंपे। विभिन्न आतंकवादी वारदातों में शामिल हाफिज सईद मुंबई हमले का भी मास्टरमाइंड है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया गया है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से आतंकी को सौंपने की मांग की है।India asked Pakistan to extradite Hafiz Saeed! - Delhi News in Hindi

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस प्रकार के प्रत्यर्पण के लिए कोई औपचारिक संधि नहीं है। बावजूद इसके दोनों देश चाहे तो मानवता के खिलाफ होने वाली आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए इस प्रकार के आतंकवादियों पर प्रत्यर्पण के जरिए अंकुश लगा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को भारत सरकार ने हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया गया है। गौरतलब है कि हाफिज सईद भारत की मोस्ट वांटिड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है। यही कारण है कि अब भारत हाफिज सईद को भारत लाने की तैयारी में है।

सरकार ने इसके लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से हाफिज को भारत सौंपने की मांग की है। जम्मू कश्मीर में हुई कई आतंकी वारदातों के अलावा हाफिज सईद मुंबई में हुए 26-11 हमले का भी मास्टरमाइंड है। इस आतंकवादी हमले में अमेरिकी नागरिकों समेत 160 से ज्यादा व्यक्तियों की मौत हुई थी। भारत के अलावा भी कई अन्य देशों ने हाफिज सईद को आतंकवादी घोषित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here