बॉलीवुड डेस्क. सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर भारत ने तीसरे दिन घरेलू बॉक्सऑफिस पर 22.20 करोड़ रुपए की कमाई की और इंडिया में अब तक यह 95.50 करोड़ रुपए कमा चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी शेयर करते हुए लिखा है, “भारत ने तीसरे दिन भी पकड़ बनाए रखी। ज्यादातर सर्किट में फिल्म मजबूत रही, जबकि कुछ सर्किट में ईद के बाद मामूली सी गिरावट देखी गई। चौथे दिन (शनिवार) और पांचवें दिन (रविवार) कमाई में उछाल आना चाहिए।”
फिल्म की तीन दिन की कमाई (इंडिया में)
दिन कमाई पहला दिन (बुधवार) 42.30 करोड़ रुपए दूसरा दिन (गुरुवार) 31 करोड़ रुपए तीसरा दिन (शुक्रवार) 22.30 करोड़ रुपए तीन दिन की कुल कमाई 95.50 करोड़ रुपए 2019: अब तक की 6ठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
– सिर्फ तीन दिन में भारत इंडिया में 2019 की अब तक की 6ठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
रैंक फिल्म रिलीज डेट कमाई 1 उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक 11 जनवरी 244.06 करोड़ रुपए 2 टोटल धमाल 22 फरवरी 154 करोड़ रुपए 3 केसरी 22 मार्च 153 करोड़ रुपए 4 गली बॉय 14 फरवरी 139.38 करोड़ रुपए 5 दे दे प्यार दे 17 मई 97.01 करोड़ रुपए 6 भारत 5 जून 95.50 करोड़ रुपए चौथे दिन छुएगी 100 करोड़ का आंकड़ा
– फिल्म चौथे दिन 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली भारत सलमान की 15वीं फिल्म होगी। इनमें दो फिल्में ऐसी हैं, जिनमें सलमान का सिर्फ कैमियो था।
फिल्म (रिलीज डेट) : कमाई
- रेस 3 (15 जून 2018) : 166.40 करोड़ रुपए
- टाइगर जिंदा है (22 दिसंबर 2017) : 339.16 करोड़ रुपए
- ट्यूबलाइट (23 जून 2017) : 119.26 करोड़ रुपए
- सुल्तान (16 जुलाई 2016) : 300.45 करोड़ रुपए
- प्रेम रतन धन पायो (12 नवंबर 2015): 210.16 करोड़ रुपए
- बजरंगी भाईजान (17 जून 2015) : 320.34 करोड़ रुपए
- किक (25 जुलाई 2014) : 231.85 करोड़ रुपए
- एक था टाइगर (15 अगस्त 2012) :198.78 करोड़ रुपए
- दबंग 2 (21 दिसंबर 2012) : 155 करोड़ रुपए
- बॉडीगार्ड (31 अगस्त 2011) : 148.86 करोड़ रुपए
- रेडी (3 जून 2011) : 119.78 करोड़ रुपए
- दबंग (10 सितंबर 2010) : 138.88 करोड़ रुपए
- जुड़वां 2 (29 सितंबर 2017): 138.61 करोड़ रुपए (कैमियो)
- सन ऑफ सरदार (13 नवंबर 2012) (कैमियो)