मुंबई की बारिश में जमकर नाचीं बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया

0
121

नई दिल्ली। मुंबई में हुई जोरदार बारिश ने जहां एक ओर जनजीवन अस्त-वयस्त कर दिया तो वहीं दूसरी ओर मुंबई की इस बारिश मे बाहुबली गर्ल खूब जमकर नाचीं। जब से उन्होंने अपने बारिश में शूट किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तब से ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।

मुंबई में इन दिनों मूसलाधार बारिश का दौर चल रहा है। ना सिर्फ मुंबई के आम लोग बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी राहत भरे मानसून को लेकर खुशी जाहिर की है।

बारिश के इस मौसम का हर कोई अपने अंदाज में लुत्फ उठा रहा है। वहीं इसी बीच ‘बाहुबली’ की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने मानसून दौरान एक ऐसी वीडियो शेयर की है, जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। इस वीडियो में तमन्ना जमकर बारिश का मजा ले रही हैं और डांस करती दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो में भीगी-भीगी तमन्ना बारिश में फनी डांस करती दिखाई दे रही हैं। घर की छत पर तमन्ना ने मुंबई की बारिश का जमकर मजा लिया। तमन्ना के साथ इस वीडियो में एक अन्य महिला भी नजर आ रही है। दोनों ही छत पर चढ़कर फनी डांस करती हुई दिख रही हैं। देखें तमन्ना का ये रेन डांस वीडियो

https://www.instagram.com/p/BzP5k80D4EU/?utm_source=ig_embed

अगर काम की बात करें तो ‘बाहुबली’ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया जल्द नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ में नजर आने वाली हैं। तमन्ना से पहले मौनी रॉय को इस फिल्म में साइन किया गया था, लेकिन कुछ विवादों के चलते उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

अब मौनी रॉय की जगह तमन्ना भाटिया, नवाज के साथ लीड रोल में दिखेंगी। तो फिलहाल तमन्ना मॉनसून का लूत्फ उठा रहीं है। और उनके वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचा हुआ है।

अब देखना होगा कि उनकी आने वाली फिल्म दर्शकों को कितना एंटरटेन कर पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here