- CN24NEWS-19/06/2019
बॉलीवुड डेस्क. प्रियंका चोपड़ा जोनस का दूसरा वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया। म्यूजियम की लंदन टीम ने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा- वेलकम टू लंदन @priyankachopra! इससे पहले 2017 में इसी म्यूजियम की न्यू यॉर्क ब्रांच में एक्ट्रेस का स्टेच्यू लगाया गया था।
Welcome to London, @priyankachopra! ✨✨ pic.twitter.com/otEIDmoHmY
— Madame Tussauds (@MadameTussauds) June 18, 2019
2017 के गोल्डन ग्लोब्स लुक को किया कॉपी
एक्ट्रेस के 2017 के गोल्डन ग्लोब लुक को रखा गया है। इस इवेंट में उन्होंने राल्फ लॉरेन का गोल्डन गाउन पहना था। स्टैच्यू के लिए उनके लुक को हूबहू कॉपी किया गया है। लेकिन सिर्फ इसमें उनकी डायमंड वेडिंग रिंग अलग से शामिल की गई है। प्रियंका का मोम का स्टैच्यू पार्टी एरिया में लगाया गया है। इस जगह पर कई और बॉलीवुड स्टार्स के स्टैच्यू लगाए गए हैं।
प्रियंका का पसंदीदा शहर है लंदन
प्रियंका के फैन पेज से उनके स्टैच्यू की फोटो शेयर की गई। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘विश्व कप के अलावा, इंग्लैंड अब और भी रोमांचक हो गया है। क्योंकि लंदन के मैडम तुसाद में प्रियंका की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया।’