बॉलीवुड डेस्क. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। सोमवार देर रात दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। कपल शॉर्ट वेकेशन के लिए रवाना हुआ है। खबरों की मानें तो अर्जुन-मलाइका लंदन में करीना कपूर और करिश्मा कपूर को ज्वाइन करने वाले हैं।
लंदन में बर्थडे सेलिब्रेशन!
26 जून को अर्जुन अपना 34वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस मौके पर कपल अपने खास दोस्तों करिश्मा, करीना और सैफ अली के साथ एंजॉए करने वाला हैं। इसके अलावा 25 जून को करिश्मा की बर्थडे कपल ज्वाइन कर सकता है। करिश्मा फिलहाल बहन करीना और बहनोई सैफ के साथ लंदन में हैं और वहीं अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं। मलाइका, करिश्मा और करीना की खास दोस्त हैं। इसके साथ ही वो अर्जुन के बर्थडे को भी खास बनाना चाहती हैं।
स्टालिश लुक में नजर आया कपल
एयरपोर्ट लुक की बात करें तो मलाइका रेड ट्रैक सूट और व्हाइट स्पोर्ट्स शूट में नजर आईं। वहीं अर्जुन कैजुअल लुक में दिखाई दिए। उन्होंने ब्लू जींस और ब्लैक-ब्लू टी शर्ट पहनी थी। अर्जुन जल्द ही फिल्म पानीपत में नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने खास हेयर स्टाइल रखी हुई है। अपने लुक को फिलहाल मीडिया से दूर रखना चाहते हैं इसलिए वो ज्यादातर वक्त कैप लगाए नजर आते हैं। एयरपोर्ट पर भी उन्हें कैप के साथ स्पॉट किया गया।