गाजियाबाद : गैस सिलेंडर फटने से मकान जमींदोज, तीन की मौत

0
55

गाजियाबाद के लोनी बबलू गार्डन निठौरा रोड पर गैस सिलेंडर फटने से मकान के परखच्चे उड़ गये। दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत। लोनी के अमन गार्डन बबलू गार्डन कॉलोनी में मुनीर 55 परिवार के साथ रहते हैं। वह ऑटो चलाते हैं। बुधवार सुबह वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में मौजूद थे। परिवार की महिला रसोई में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर फट गया।

सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। मकान गिरने से मलबे में परिवार के करीब 6 सदस्य दब गए। पुलिस की टीम ने मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर निकाल लिया है। अस्पताल में 10 माह की बच्ची 2 साल का लड़का और एक महिला की मौत हो गई है। एक अन्य महिला का हाथ कटा है। जिसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here