कोरोना देश में : 1 लाख 12 हजार 335 केस: अब हर 2 दिन में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित बढ़ रहे, रोजाना ढाई हजार से ज्यादा ठीक भी हो रहे

0
51

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 12 हजार 335 हो गई है। 3 दिन पहले ही यह संख्या एक लाख के पार पहुंची थी। इस हफ्ते मरीजों के बढ़ने की रफ्तार पहले से तेज हुई है। यह हर 2 दिन में 8 हजार से बढ़कर 10 हजार पर पहुंची है। 15 मई को संक्रमितों की संख्या 85 हजार 855 थी, जो 17 मई को 95 हजार 698 हो गई। 19 मई को यह आंकड़ा 1 लाख 6 हजार 480 पर पहुंच गया। अब हर दिन औसतन ढाई हजार मरीज ठीक भी हो रहे हैं। बीते सात दिन में 19 हजार मरीज ठीक हुए हैं।

बुधवार को 5547 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2161 मरीज बढ़े। इसके बाद तमिलनाडु में 743, दिल्ली में 534, गुजरात में 398, मध्यप्रदेश में 270 मरीज मिले हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के 1 लाख 12 हजार 359 मरीज हैं। इसमें से 63 हजार 624 का इलाज चल रहा है, 45 हजार 299 ठीक हुए हैं और 3435 की मौत हुई है।

अपडेट्स…

  • भोपाल में लॉकडाउन के बीच भदभदा विश्राम घाट पर जिन मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया, उनकी अस्थियां अभी तक श्मशान घाट के लॉकर में ही रखी हैं। श्मशान घाट के प्रबंधक एल सिंह का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान यहां करीब 200 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया।
  • रेलवे ने 1 मई से अब तक 1813 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं हैं। इससे 22 लाख श्रमिक अपने घरों तक पहुंचे हैं। सबसे ज्यादा 912 ट्रेनें उत्तरप्रदेश के लिए चलीं, जबकि बिहार में 398 ट्रेनों का सफर खत्म हुआ।
  • रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर फूड प्लाजा और रिफ्रेशमेंट रूम खोलने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, यात्रियों को यहां बैठकर खाना खाने की इजाजत नहीं होगी, वे खाना पैक करवाकर ले जा सकेंगे।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीखकेस
19 मई6154
20 मई5547
17 मई5049
16 मई4794
18 मई4628

 

संक्रमण 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश में फैला

कोरोनावायरस संक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।

राज्यकितने संक्रमितकितने ठीक हुएकितनी मौत
महाराष्ट्र3929710,3181390
तमिलनाडु13191588288
गुजरात125395219749
दिल्ली110885192176
राजस्थान60153404147
मध्यप्रदेश57352734267
उत्तरप्रदेश51753066127
पश्चिम बंगाल31031136253
आंध्रप्रदेश2560166453
पंजाब2005179438
तेलंगाना1661101338
बिहार16075719
जम्मू-कश्मीर139067818
कर्नाटक146255641
ओडिशा10523436
हरियाणा99364814
केरल6675024
झारखंड2901293
चंडीगढ़2021363
असम189494
त्रिपुरा1731160
उत्तराखंड122531
छत्तीसगढ़114590
हिमाचल प्रदेश110504
गोवा5070
लद्दाख44430
अंडमान-निकोबार33330
मणिपुर2520
पुडुचेरी23100
मेघालय14121
मिजोरम110
अरुणाचल प्रदेश110
दादर एंड नगर हवेली110
अन्य140300

 

*ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के 1 लाख 12 हजार 359 मरीज हैं। इसमें से 63 हजार 624 का इलाज चल रहा है, 45 हजार 299 ठीक हुए हैं और 3435 की मौत हुई है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 5735 : राज्य में बुधवार को 270 मरीज बढ़े, जबकि कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा 267 हो गया। मध्यप्रदेश के 52 में से 48 जिलों में संक्रमण पहुंच गया है। इस हफ्ते डिंडोरी, पन्ना, दमोह, गुना, मंडला, सिवनी, उमरिया, राजगढ़, सिंगरौली, टीकमगढ़ और छतरपुर में जो भी मरीज मिले हैं, वे अन्य प्रदेशों से आए हैं।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 39297: यहां बुधवार को 2161 मरीज मिले, जबकि 65 की मौत हुई। राज्य में 27 हजार 589 मरीजों का इलाज चल रहा है। 10 हजार 318 ठीक हो चुके हैं। जबकि 1390 की मौत हो चुकी है। अकेले मुंबई में करीब 18 हजार 925 मरीजों का इलाज चल रहा है। 4352 ठीक हो चुके हैं, जबकि 841 ठीक हो चुके हैं।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 5175: राज्य में बुधवार को कोरोना के 249 मरीज मिले। इसमें बाराबंकी में 50, प्रयागराज में 12, रामपुर में 10 और प्रतापगढ़ में 11 मामले सामने आए। राज्य में अब 1982 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 3066 ठीक हो चुके हैं। 127 की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 27 मरीजों ने आगरा में और 21 ने मेरठ में दम तोड़ा है।
  • राजस्थान, संक्रमित- 6015: राज्य में बुधवार को 170 मामले मिले। इनमें जयपुर में 25, डूंगरपुर में 22, सीकर में 12, जालोर में 11, जोधपुर में 18, नागौर में 17, राजसमंद में 8, झुंझुनूं में 9, पाली में 8, अजमेर में 7, कोटा में 6, सिरोही में 5, चूरू, बांसवाड़ा और उदयपुर में 3-3, जबकि झालावाड़, गंगानगर और बारां में 1-1 मरीज मिला।
  • दिल्ली, संक्रमित- 11088: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 534 नए केस सामने आए। यहां कुल संक्रमितों में से 5720 का इलाज चल रहा है, जबकि 5192 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • बिहार, संक्रमित- 1607: राज्य में बुधवार को 88 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां अब तक 10 संक्रमितों की मौत हुई है। प्रवासियों के आने के बाद से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 दिन में 891 मरीज बढ़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here