चोर गिरोह के सरगना से 13 ई रिक्शा बरामद

0
57

चंडीगढ़ से ई रिक्शा चोरी कर लुधियाना बेचने वाले गिरोह के पकड़े गए सरगना जलालबाद के दीप सिंह और जिंदर की निशानदेही पर पुलिस ने 13 ई रिक्शा और बरामद कर ली हैं। पुलिस रिमांड पर चले रहे दोनों आरोपियों ने ई रिक्शा लुधियाना स्थित गोदाम में छिपा रखी थी। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों द्वारा लोगों को बेची ई रिक्शा भी बरामद कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जिंदर सिंह चोरी की ई रिक्शा मोडिफाई करके लुधियाना में लोगों को बेचता था। वहीं पुलिस टीम गिरोह के फरार चल रहे सदस्य सोनू और धीरज को भी गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी साउथ दविंदर शर्मा के नेतृत्व में मलोया थाना पुलिस ने लुधियाना से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर जलालबाद के दीप सिंह और फिलौर निवासी जिदंर से चंडीगढ़ से चोरी हुई ई रिक्शा बरामद की थी। डीएसपी दविंदर शर्मा ने बताया था कि चंडीगढ़ से ई रिक्शा दीप सिंह, सोनू और धीरज चोरी करके लुधियाना जाते थे और वहां पर अपने साथ जिंदर की दुकान पर खड़ा कर देत थे। जिंदर ई-रिक्शा को मोडिफाई करने के बाद उन्हें बेच देता था।

अंबाला जेल में बनाई गई थी योजना

ई रिक्शा चोरी करने के लिए गिरोह अंबाला जेल में सरगना दीप सिंह ने बनाया था। आरोपी दीप सिंह वाहन चोरी मामले में अंबाला जेल में बंद था। वहां उसकी मुलाकात धीरज से हुई। दोनों दोस्त बन गए और उन्होंने अपने गिरोह में जेल में बंद सोनू को मिलाया। जिसके बाद ही चोरी करने का खेल शुरू हुआ।

ग्रुप के हर सदस्य को सौंपी गई थी अलग-अलग जिम्मेदारी

एसपी सिटी केतन बंसल ने बताया कि ई रिक्शा चोरी करने की जिम्मेवारी दीप सिंह, धीरज और सोनू की थी। उन्होंने बेचने के लिए दुकान लुधियाना में खोल रखी थी। दुकान पर उनका साथी जिंदर ई रिक्शा मोडिफाई करके सस्ते दामों पर बेच देता था। चंडीगढ़ से ई रिक्शा चोरी करते ही उन्हें लुधियाना ले जाकर गोदाम में खड़ी कर देते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here