देश में कोरोना मामलों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 21,411 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि यह कमी मामूली है क्योंकि बीते दिन 21,880 मामले सामने आए थे।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 20,726 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं कल के मुकाबले मौत की संख्या में इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटों में 67 लोगों की जान गई है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार लगातार बढ़ रहे एक्टिव केस अब डराने लगे हैं।
कोरोना के नए मामलों में गिरावट आई है, लेकिन एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में 618 एक्टिव केस बढ़े हैं। अब कुल कोरोना के कुल मामले 1,50,100 हो गए हैं। रिकवरी की बात करें तो कुल रिकवरी 4,31,92,379 हो गई है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार लगातार तेज बनी हुई है। बीते 24 घंटें में 34,93,209 लोगों को देशभर में कोरोना वैक्सीन दी गई है। अब कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 2,01,68,14,771 पर पहुंच गया है। बता दें कि हाल ही में भारत ने 200 करोड़ वैक्सीनेशन डोज लगाने का इतिहास रचा था। जिसके चलते डब्ल्यूएचओ और यूनीसेफ ने देश की तारीफ भी की थी।