3 लाख की चोरी हुई, पुलिस ने FIR में 90 हजार लिखे

0
54

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरों ने दिन दाहाड़े एक मकान से 20 हजार रुपए सहित 3 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मकान के पीछे बनी खिड़की का ग्रिल काटकर चोर अंदर घुसे थे। वारदात के समय दंपति अपने-अपने काम पर गए हुए थे। जब रात को वे लौटे तो चोरी का पता चला। इसके बाद अगले दिन थाने में FIR दर्ज कराई गई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार, विवेकानंद नगर निवासी खुशबू शर्मा अग्रसेन चौक स्थित एक शोरूम में काम करती है। रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे खुशबू और उनके पति अपने-अपने काम पर जाने के लिए घर से निकल गए। रात करीब 9.30 बजे जब दोनों लौटे तो दरवाजा अंदर से लॉक था। इस पर उनके पति घर के पीछे की ओर से देखने गए। वहां पता चला कि खिड़की का ग्रिल कटा हुआ था।

खिड़की के रास्ते ही अंदर जाकर दरवाजा खोला

इस पर उनके पति खिड़की के रास्ते ही घर के अंदर गए और दरवाजा खोला। अंदर पता चला कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर टूटा था और उसमें रखा सोने का हार, कान का सेट, सोने की चूड़ी, चांदी का बना पूजा का सामान गायब था। पुलिस को आशंका है कि चोरी से पहले मकान की रेकी की गई होगी। चोरों को दंपति के आने-जाने का समय पहले से ही पता था।

पुलिस पर चोरी गए सामान की कीमत कम दिखाने का आरोप

चोरी गए सामान की कीमत खुशबू के पति ने 3 लाख रुपए बताई है। हालांकि FIR में सिर्फ 90 हजार रुपए की चोरी होना बताया गया है। उनका कहना है कि पुलिस ने चोरी गए सामान की रकम को कम दिखाया है। वहीं सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी इस बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं। उनका कहना है कि हम जल्द ही चोरों का पता लगा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here