पानीपत : यमुना में नहाने गए थे परिवार के 7 सदस्य, एक लड़की का पैर फिसला उसे बचाने गए 6 सदस्य डूबे, 3 का शव मिला और 3 की तलाश जारी

0
54

पानीपत के जलमाना गांव में मंगलवार सुबह-सुबह यमुना नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 6 सदस्य डूब गए। सबसे पहले एक लड़की का पैर फिसला था, जिसे बचाने के लिए बारी-बारी सदस्य गए और डूबते चले गए। तीन के शव मिल चुके हैं, जबकि तीन की तलाश जारी है। मृतकों में एक मां-बेटा और बेटी शामिल है। डूबने वालों में महिला की बहन के दो बेटे भी शामिल है। पुलिस व गोताखोरों की टीम लगातार उनकी तलाश कर रही है।

मृतकों के परिजन मामले की जानकारी देते हुए।
(मृतकों के परिजन मामले की जानकारी देते हुए।)

 

सुबह 6.30 बजे यमुना नदी में नहाने गया था परिवार

पानीपत जिले का जलमाना गांव यमुना नदी से सटा हुआ है। गांव के लोग अक्सर नहाने चले जाते हैं। जलमाना गांव का सुशील की साली के लड़के अपने मौसे के घर रहने के लिए आए हुए थे। एक लड़का बादल (17) जो पानीपत जिले के चंदौली गांव का रहने वाला था जबकि दूसरा गौरव (16) करहंस गांव का रहने वाला था।

गोताखोरों की टीम तलाश करते हुए।
(गोताखोरों की टीम तलाश करते हुए।)

 

मंगलवार सुबह 6.30 बजे सुशील अपनी पत्नी सोनिया (32), बेटे सागर (14), बेटी पायल (16) परिवार की लड़की सरिता (17) और अपनी साली के दो लड़कों गौरव व बादल के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। परिवार वालों का कहना है कि सभी नदी के किनारे पर नहा रहे थे लेकिन लड़की सरिता थोड़ी सी आगे चली गई और उसका पैर फिसल गया।

घटनास्थल पर जुटी पुलिस टीम व ग्रामीण।
(घटनास्थल पर जुटी पुलिस टीम व ग्रामीण।)

 

पैर फिसलते ही सरिता नदी के बहाव के साथ-साथ गहराई में चली गई और डूबने लगी। सरिता को बचाने के लिए एक-एक करके सभी गए लेकिन सोनिया, सागर, पायल, सरिता, गौरव और बादल डूब गए। जिस वक्त वे नहा रहे थे, आसपास कोई मौजूद नहीं था।

परिवार के तीन लोगों के शव गोताखोर ने नदी से निकाल लिए हैं।
(परिवार के तीन लोगों के शव गोताखोर ने नदी से निकाल लिए हैं।)

 

डूबने के बाद सुशील ने आवाज लगाई तो आसपास से लोग आए। उन्होंने नदी में कूदकर तलाश शुरू की तो सोनिया, सरिता और बादल के शव मिल गए। तीनों की मौत हो चुकी थी जबकि सागर, गौरव और पायल की तलाश जारी है। वे अभी तक नहीं मिल पाए हैं।

मृतक बादल।
(मृतक बादल।)

 

पुलिस व गोताखोरों की टीम लगातार यमुना में उनकी तलाश कर रही है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छाया हुआ है। मृतकों के शव पानीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

गोताखोर नदी में हर तरफ कर रहे हैं तलाश।
(गोताखोर नदी में हर तरफ कर रहे हैं तलाश।)

 

सुशील का पूरा परिवार डूबा, एक बेटा जो दादी के साथ गया था वो बचा

सुशील की पत्नी सोनिया, बेटा सागर और बेटी पायल तीनों डूब गए। पत्नी का शव मिल गया है लेकिन बेटे और बेटी की तलाश जारी है। सुशील का एक बेटा उनके साथ नहाने नहीं गया सिर्फ वही बचा है। वह बेटा अपनी दादी के साथ गया हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here