खुलासा : प्रेम प्रसंग में की गई थी युवक की हत्या, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

0
67

रांची. बुंडू थाना क्षेत्र के कांची नदी पुल के समीप हुए गोलू हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने गुरुवार को एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुभाष गोसाई, विकास गोसाई, सोहराई गोसाई के अलावा एक महिला का नाम शामिल है। इन लोगों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक तलवार, एक हथौड़ी, दो मोबाइल, एक स्कॉर्पियो गाड़ी और अधजला एक हवाई चप्पल व एक टी-शर्ट जला हुआ बरामद किया है।

10 अगस्त को नदी से बरामद किया गया था शव
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि 10 अगस्त को कांची नदी से पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया था। अनुसंधान के दौरान अज्ञात शव की पहचान डोरंडा थाना क्षेत्र के  घाघरा निवासी गोलू कच्छप (22 वर्ष) के रूप में की गयी थी। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि गोलू की हत्या आठ अगस्त को ही कर दी गई थी। इसके बाद बुंडू एसडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम को जांच के दौरान इस बात की जानकारी मिली की गोलू की हत्या प्रेम प्रसंग की वजह से की गई है।

 

सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी डोरंडा के घागरा के ही रहने वाले हैं और सभी अपने घर में रह रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में घटना का अंजाम दिए जाने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here