उत्तर प्रदेश : 90% झुलसी दुष्कर्म पीड़ित ने दम तोड़ा; रिश्ते में चाचा पर जलाने का लगाया था आरोप

0
61

फतेहपुर. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी दुष्कर्म पीड़ित ने गुरुवार तड़के दम तोड़ दिया। करीब 90 फीसदी झुलसी पीड़ित को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दो दिनों से उसकी हालत गंभीर थी। हैलट के डॉक्टर अनुराग सिंह ने बताया कि पीड़ित कोमा में चली गई थी। फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने से उसे बचाया नहीं जा सका। आरोप है कि 14 दिसंबर को रिश्ते में चाचा ने लंबे समय तक पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जिंदा जला दिया था। मामला फतेहपुर के हुसैनगंज क्षेत्र का है।

पीड़ित के भाई ने दो बार दी तहरीर
पीड़ित के भाई ने पुलिस को दो तहरीर दी थी। पहली में उसने लिखा था लिखा था कि उसकी बहन से शुक्रवार (13 दिसंबर) रात 11 बजे दुष्कर्म किया गया, जिससे दुखी होकर उसने खुद को आग लगा ली। वहीं, दूसरी तहरीर में उसने लिखा कि घर में अकेली बहन से युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बहन को जला दिया।

डीएम ने कहा- पीड़ित और आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे
फतेहुपर डीएम संजीव सिंह ने बताया कि पीड़ित और आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे। परिजनों ने उनकी शादी का विरोध किया। पंचायत के इनकार के बाद पीड़ित ने केरोसिन डाल खुद को आग लगा ली। पीड़ित के भाई ने पुलिस को दो तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और घर में घुसकर हमले की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गांव में पंचायत के बाद हुई घटना: पुलिस 
पुलिस का कहना है कि पीड़ित और आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग था। पीड़ित, शादी करना चाहती थी। लेकिन परिजनों ने विरोध किया। इस बात पर 14 दिसंबर की सुबह दोनों परिवारों की मौजूदगी में गांव में पंचायत हुई। पीड़ित के पिता ने बदनामी की बात कह पंचों से अपील की कि बेटी की शादी होने तक युवक को गांव से बाहर रहने का फरमान सुनाया जाए। पंचायत के आदेश से आहत युवती करीब 25 कदम दूर अपने घर गई और कुछ देर बाद वह लपटों से घिरी हुई बाहर निकली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here