एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 27 दिसंबर 2024 से अमृतसर से बैंकॉक और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत करने की घोषणा की है। ये सेवाएं सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होंगी और Boeing 737 Max 8 विमानों द्वारा संचालित की जाएंगी।
देखें शेड्यूल
अमृतसर-बैंकॉक सेवा (सप्ताह में 4 दिन):
- अमृतसर से बैंकॉक: सुबह 10:40 बजे – शाम 5:00 बजे (फ्लाइट IX168)
- बैंकॉक से अमृतसर: शाम 6:00 बजे – रात 9:30 बजे (फ्लाइट IX167)
अमृतसर-बेंगलुरु सेवा (सप्ताह में 4 दिन):
- बेंगलुरु से अमृतसर: सुबह 5:55 बजे – सुबह 9:20 बजे (फ्लाइट IX1975)
- अमृतसर से बेंगलुरु: रात 11:30 बजे – सुबह 2:45 बजे (फ्लाइट IX1976)
इन सेवाओं का संचालन Boeing 737 Max 8 विमानों के जरिए किया जाएगा, जो यात्रियों को अधिक आराम और बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।
ध्यान दें: यह शेड्यूल परिवर्तन के अधीन है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह नई पहल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी का विकल्प प्रदान करती है।