पंजाब, हरियाणा, यूपी सहित कई हिस्सों के लिए जारी हुआ अलर्ट

0
67

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को जमकर बारिश हुई। दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली हुई है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को भी बारिश हुई है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दो-तीन दिनों के लिए उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को बारिश होगी। उत्तराखंड में 21-23 जुलाई के दौरान बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 21 जुलाई को ओडिशा, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का अलर्ट है। 23 जुलाई को झारखंड में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 जुलाई के दौरान ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। आने वाले दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। 21 तारीख को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इसके साथ ही 21 से 23 जुलाई के दौरान उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है आने वाले दिनों में ओडिशा, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। झारखंड में 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। 22 से 24 जुलाई दौरान ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार को सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आईएमडी के अनुसार शहर में बुधवार सुबह 8.30 बजे से गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक 56.6 मिमी बारिश हुई है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here