भिवाड़ी (अलवर). अलवर जिले के भिवाड़ी में फूलबाग थाना क्षेत्र की एक लेबर कॉलोनी से दाे युवक शनिवार रात करीब डेढ़ बजे 10 साल की बच्ची काे घर से उठा ले गए। दाेनाें ने बच्ची काे समीप के पहाड़ों में ले जाकर दुष्कर्म किया अाैर वहीं छाेड़कर फरार हाे गए। पीड़िता जैसे-तैसे घर पहुंची अाैर परिजनों काे वारदात की जानकारी दी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों शाहिद (30) व सौराब (45) को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पीड़िता के घर के समीप ही किसी गोदाम में काम करता है। दाेनाें अाराेपियाें की उम्र 30 से 35 के बीच की है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के नाना की तबीयत खराब होने के कारण उसके माता-पिता ननिहाल गए हुए थे। घर पर उसके भाई-भाभी अाैर छोटी बहन थी। रात करीब डेढ़ बजे दाेनाें युवक घर में घुसे अाैर अगवा कर ले गए। पीड़िता की मां ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया है।