अमृतसर की घटना : अवैध संबंधों में रोड़ा बने कांस्टेबल पति का प्रेमी के साथ मिलकर कत्ल

0
107

अमृतसर.  चांद एवेन्यू में रहने वाले पंजाब पुलिस के कांस्टेबल का उसी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कत्ल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी ने खुद ही अपनी जेठानी को फोन किया। जब मृतक के भाई को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी की तलाश की जा रही है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम हीरा सिंह है। आर्मी से प्री-मेच्योर रिटायरमेंट लेने के बाद हीरा सिंह ने पंजाब पुलिस ज्वाइन की थी। हीरा की फिलहाल पोस्टिंग लुधियाना में थी। मृतक के भाई सुखचैन सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपी पत्नी गुरप्रीत कौर के बाहर अवैध संबंध थे।

इसी के चलते गुरप्रीत की आए दिन हीरा सिंह के साथ लड़ाई होती थी। पूरा हफ्ता हीरा लुधियाना में रहता और सप्ताह बाद जब भी घर आता तो गुरप्रीत उससे झगड़ती थी। रविवार की रात तीन बजे गुरप्रीत ने अपने प्रेमी की सहायता से चुन्नी के साथ हीरा सिंह का गला घोंटकर कत्ल कर दिया। जांच अधिकारी प्रेम लाल ने बताया कि आरोपी पत्नी को घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला गुनाह :
पुलिस के मुताबिक सुबह होने पर गुरप्रीत ने अपनी जेठानी व सुखचैन की पत्नी को फोन कर जानकारी दी कि हीरा सिंह उठ नहीं रहे हैं। उन्हें कुछ हो गया है। यह सुन सुखचैन घर पहुंच गए। लेकिन हीरा सिंह के गले पर निशान देख उन्हें शक हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। गले पर निशान देखने के बाद पुलिस ने पत्नी गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो गुरप्रीत ने अपना गुनाह भी मान लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here