अशोक गहलोत नहीं बल्कि इस नेता को मिलेगा कांग्रेस अध्यक्ष का पद !

0
103

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से लगातार खबर आ रही है कि, राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहते हैं। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल को मनाने की कोशिश की और अभी भी ये जारी है। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने अपना अगला कांग्रेस अध्यक्ष ढुंढ लिया है और पिछले दिनों से चल रहे अशोक गहलोत की जगह यूपीए सरकार में गृह मंत्रालय का भार संभाल चुके सुशील कुमार शिंदे को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

संडे गार्जियन की एक खबर के अनुसार गांधी परिवार ने ही इस पद के ‌लिए मौजूद विकल्पों में सबसे उपयुक्त नेता को चुन लिया है। हालांकि इसकी घोषणा होने में थोड़ा वक्त लग सकता है, क्योंकि अभी पार्टी में ‘इस्तीफे का नाटक’ चल रहा है। अब तक कांग्रेस के दफ्तर में 2019 लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेने वाले करीब 140 नेताओं के इस्तीफे आ चुके हैं।

कांग्रेस आलाकमान सभी नामों पर विचार करने के बाद गांधी परिवार की सलाह लेकर पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को पार्टी के अगले अध्यक्ष के तौर पर चुनने का मन बना चुका है। सुशील कुमार शिंदे के नाम पर सहमति बनने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, जनार्दन द्विवेदी से लेकर एके एंटनी और मुकुल वासनिक तक नामों पर चर्चा की गई।

जानकारी के मुताबिक, सुशील कुमार शिंदे को शनिवार को इसके बारे में अंतिम जानकारी दी जा सकती है। इस बाबत शिंदे आज राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार उनके नाम पर गांधी परिवार की ओर से आम सहमति मिल गई है। यहां तक कि गांधी परिवार के सहालकार, वरिष्ठ, पार्टी के प्रमुख नेताओं ने भी उन्हें यह दायित्व सौंपने की वकालत की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here