9 अगस्त का टैरो राशिफल : सेहत से लेकर करियर तक 8 राशियों के लिए दिन रहेगा बेहतरीन

0
114

जीवन मंत्र डेस्क. शुक्रवार, 9 अगस्त को सितारे 12 में से 8 राशियों के लिए दिन बहुत खास हो सकता है। सेहत से लेकर करियर तक इन राशि वालों को कुछ खास उपलब्धियां मिल सकती हैं। 4 राशियों के लिए दिन थोड़ा संघर्षमय हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए विपरित परिस्थितियों का सामना करने का समय, वृष राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग, मिथुन राशि वालों को मिलेगा पुराने निवेश से लाभ। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए

मेष

आप महसूस कर सकते हैं कि परिस्थितियां आपको उस तरह से धकेल रही हैं, जिस तरह से आप नहीं चाहते हैं। लेकिन, यह वास्तव में कुछ बहुत विपरित परिस्थितियों का सामना करने का समय है। आपके आसपास परिस्थितियों का एक ऐसा भंवर हो सकता है, जिसमें आपको तय करने में कठिनाई होगी कि आप क्या करना चाहते हैं।  करियर – अगर आप कुछ अलग और महत्वपूर्ण काम करना चाहते हैं तो आपको अपने भीतर के डर को निकालना होगा।  लव – आपके जीवनसाथी की बातों या टिप्पणियों के कारण आप आहत महसूस कर सकते हैं। हेल्थ – सेहत ठीक रहेगी, जितना हो सके जंक डाइट से बचने की कोशिश करें।  टिप्स – अपनी ऊर्जा को शुद्ध करने के लिए नमक स्नान करें।

वृषभ

संसाधनपूर्ण रहेंगे, परिस्थितियों पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। अगर कुछ विरोध जैसा माहौल भी बनेगा तो आप उससे सहजता से निपट लेंगे। यदि आप थोड़ी ऊंची उड़ान भरते हैं, तो आप उतने सटीक नहीं होंगे, जितना आप कर सकते हैं। इसलिए, कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अपने लोगों से सलाह जरूर लें।  करियर – आज आपकी योग्यता की परख हो सकती है। सहज रहें। आप विजयी होंगे।  लव – आप प्रेम जीवन में अच्छी स्थिति में रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग और समर्पण मिलेगा।  हेल्थ – स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। यह कुछ शारीरिक अभ्यासों के लिए अनुकूल दिन है।  टिप्स – हेमटाइट लटकन को कैरी करें या पहनें।

मिथुन

आज कुछ अच्छा परिणाम आपके सामने आ सकता है। किसी पुराने निवेश से लाभ या पुराने किसी काम का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है। आपके अपने लोग आज आपके साथ प्रगाढ़ता और मधुरता से पेश आएंगे। दिन खुशनुमा माहौल में गुजरेगा।  करियर- आज आप अपने संगठन के लिए महत्वपूर्ण लोगों के साथ डील कर सकते हैं। वे भागीदार, कर्मचारी या शुभचिंतक भी हो सकते हैं। लव – प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। क्वालिटी टाइम गुजारने का मौका मिलेगा।   हेल्थ – शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा लगता है। टिप्स – चमेली के तेल से अपने हृदय चक्र को सक्रिय करें।

कर्क

आप पर निस्संदेह कुछ प्रतिबंध होंगे। एक जोखिम है, जिससे आप थोड़ा हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं। आपके लिए सबसे अच्छी रणनीति इस समय अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूर्ण रुप से समर्पित रहने की हो सकती है। जो हो रहा है, वह नकारात्मक भी लग सकता है, अशुभ भी, लेकिन यह जरूरी नहीं कि बुरा ही हो।  करियर – काम के मोर्चे पर आप अपनी पूरी गति में रहेंगे। थोड़े संघर्ष के साथ आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।  लव – आपका नरम व्यवहार आपके साथी को आपके करीब लाने में मदद कर सकता है।आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और अपने दुखों और खुशियों को साझा करने की आवश्यकता है। हेल्थ – स्वास्थ्य सहायक रहेगा जिससे आप नई चीजों की शुरुआत कर पाएंगे। टिप्स – आज लाल रंग के कपड़े पहने सकते हैं।

सिंह

आप महसूस कर सकते हैं कि एक आंतरिक ऊर्जा आपके रास्ते में बाधा बन रही है। इसलिए, आप अपने द्वारा तय किए गए कार्य को पूरा करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। आप कुछ लोगों से कटे हुए महसूस कर सकते हैं, जैसे कि आपको वह समर्थन नहीं मिल रहा है, जिसकी आपको उम्मीद थी। करियर – करियर के नजरिए से आपको अपने विचारों और कोशिशों में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है।  लव – आपके रिश्तों में मधुरता लाने के लिए अपने भीतर पल रहे पूर्वाग्रहों से बचना होगा। हेल्थ – आज आपका स्वास्थ्य संबंधी समस्या रह सकती है। टिप्स – थोड़ा आराम करें।

कन्या

कुछ वरिष्ठों के साथ संबंध उतना अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आपका पक्ष कमजोर रह सकता है। लेकिन, अगर आप अधिक स्व-अनुशासित रहते हैं, तो आप दिन के अंत में आभारी महसूस करेंगे क्योंकि इससे आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आप कुछ चीजों का पूर्वानुमान लगाने में सक्षम रहेंगे। करियर – अपने बॉस के साथ आज कुछ मतभेद रह सकता है। आपको अपनी मर्यादा में रहने की आवश्यकता है।  लव – आज आप अपने परिवार के साथ शानदार समय बिता सकते हैं। हेल्थ – स्वास्थ्य के लिहाज से यह दिन खराब नहीं है। टिप्स – पुरानी नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने के लिए घर में कोई बुद्धा रखें।

तुला

जीवन में सब कुछ संभव नहीं है। धैर्य के साथ काम लेने का समय है। कुछ ऐसी परिस्थितियां खड़ी हो सकती हैं, जिसे आप नहीं बदल सकते। आप में से कुछ विशेष स्थिति को स्वीकार कर सकते हैं, जैसा कि यह है, तब आपको इसे संभालना आसान होगा। आपके मन में कुछ नए विचार आ सकते हैं, जिससे आपको चारों ओर से तारीफें मिल सकती हैं।  करियर – करियर में कुछ अप्रत्याशित घटने के संकेत हैं। अगर आप किसी नेगेटिव विचार से घिरे हैं तो इस समय को गुजर जाने दीजिए।  लव – मौज-मस्ती से भरी कोई गतिविधि आपको घर में व्यस्त रखेगी। आप एक छोटी पार्टी भी कर सकते हैं। हेल्थ – कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। टिप्स – घर में सफाई और व्यवस्था रखें।

वृश्चिक

अगर आप इस चिंता में हैं कि जैसा आप चाह रहे हैं, वैसा परिणाम आपको नहीं मिल रहा है, तो अपने आप को थोड़ा सा बदलने का प्रयास करें। जो जैसा है, उसे वैसे ही स्वीकार करने की कोशिश करें। इससे आपके नुकसान में कमी आएगी और आप अपनी सफलता पर फोकस कर पाएंगे। वास्तविकता का सामना करने का एक निश्चित निर्णय आपके आत्मबल को बढ़ावा देगा। करियर – आज आपको हर काम वास्तविकता के धरातल पर रह कर ही करना होगा।  लव – प्रेम जीवन में आपका संवेदनशील स्वभाव आज आपको परेशानी में डाल सकता है। आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना सीखना होगा। हेल्थ – आज आप संवेदनशील मूड में रहने वाले हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। टिप्स -कुछ रचनात्मक कार्यों में शामिल होने से आपका मूड बढ़ेगा।

धनु

आपको अपने दम पर ज्यादा काम करना पड़ सकता है। लेकिन, परिस्थितियों में जकड़न और परेशानी की बजाय आपको उन्हें हैंडल करने के लिए समझदारी से काम लें। महीन कार्यों पर ध्यान दें, जिन पर विस्तार से ध्यान देने की आवश्यकता है। करियर- आज दिन सफलता से भरा रहेगा। आपको अपनी योग्यता का पूरा प्रतिफल मिल सकता है।   लव –  रिश्तों को लेकर आप आशावादी रहेंगे। नई दोस्ती या कोई नया रिश्ता भी कार्ड पर है।  हेल्थ – स्वास्थ्य के लिहाज से यह एक आदर्श दिन नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य पर कोई ज्यादा बुरा असर भी नहीं होगा। टिप्स – अपने आज्ञा चक्र पर पुदीने का तेल लगाएं।

मकर

आज आपके लिए निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भरा दिन साबित हो सकता है। आपको कुछ ऐसी चीजों का सामना करना पड़ सकता है जो अमूमन आपके लिए पहले कभी परेशानी का कारण नहीं रही होंगी। आज आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है।  करियर – आज बिना भविष्य के बारे में सोचे, कोई निर्णय ना लें। वरना आप परेशानी में पड़ सकते हैं।  लव – रिश्तों में थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद होने की आशंका है। हेल्थ- आज आपका मन बहुत सक्रिय रहेगा। टिप्स – अपने माथे पर एक नीलम पत्थर रखें।

कुंभ

यदि आपको लगता है कि आपका जीवन अन्य लोगों की तुलना में पेचीदा है, तो शायद यह सच नहीं है। अन्य लोग आपकी अपेक्षा बस इसे बेहतर तरीके से छिपा सकते हैं। अपने काम पर फोकस करने के लिए आपको अपने आसपास के दबाव को बेहतर तरीके से संभालना होगा। करियर- आज आप जो कुछ भी करेंगे, वह सफलतापूर्वक पूरा होगा। आप मीटिंग्स में व्यस्त होंगे और व्यावहारिक मामलों पर सावधानीपूर्वक निर्णय लेने में सक्षम होंगे। लव – प्रेम के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। साथी के साथ कुछ विवाद हो सकता है।  हेल्थ – आपके लिए कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। टिप्स – अपने वर्क टेबल पर ड्रैगन रखें।

मीन

कुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का समय है। आप फैसलों को टालेंगे तो अपना ही नुकसान करेंगे। आपके मन में किसी चीज को लेकर दुविधा हो सकती है। आपकी आशंकाएं निराधार रहेंगी, इसलिए अपने भीतर के डर को निकालें। भविष्य में होने वाले लाभ के लिए आज निर्णय लेना आवश्यक है।  करियर – अपने कामों की प्राथमिकता को सही तरह से तय करके कामों को निपटाएं। आपको सफलता मिल सकती है।  लव – जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी यात्रा की योजना पर भी काम हो सकता है।  हेल्थ – तनाव और दबाव से दूर रहें। टिप्स – अगर आपके घर में कोई पुरानी बंद घड़ी है तो उसे हटा दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here