औरंगाबाद : ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया औरेंज अलर्ट

0
46

औरंगाबाद जिला कुहासा व शीतलहर की जद में है। जिससे ठंड बढ़ी हुई है। बढ़ते ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने औरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार की अहले सुबह जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम रही। जिससे जिले में वाहनों का रफ्तार थम गया। सड़कों पर कम ही वाहन दिखे। जो वाहन सड़क पर दिखे, उनके चालक लाईट जलाकर धीरे-धीरे चल रहे थे। ताकि कुहासा के कारण दुर्घटना का शिकार न हो सकें। मौसम विभाग की मानें तो आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से कम रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहेगा। जिले में ठंड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण कुहासा व तेज सर्द हवा है। तेज हवा चलने के कारण कनकनी ज्यादा बढ़ी हुई है।

ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। डीएम सौरभ जोरवाल द्वारा अलाव की व्यवस्था कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। डीएम के आदेश पर कुल 119 जगहों पर अलाव की व्यवस्था करायी गई है। जिसमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौक-चौराहा शामिल है। इन जगहों पर रातभर अलाव जलायी जा रही है।

बारूण प्रखंड के सिरिस स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि जिलेवासियों को फिलहाल दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। आज व कल तापमान में गिरावट रहेगी। वहीं तेज हवाएं भी चलेगी। जिससे ठंड बढ़ेगा। 12 जनवरी के बाद तापमान बढ़ेगी। जिसके बाद ठंड से थोड़ी निजात मिलेगी। बताते चलें कि कल यानी बुधवार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here