राजनीति : दिल्ली में कांग्रेस की करारी हार पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- ये चिंता का विषय है, गहनता से मंथन होना चाहिए

0
60

चंडीगढ़/पानीपत. दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- मैं जनादेश का सम्मान करता हूं। कांग्रेस के लिए ये चिंता का विषय है, इसका आत्ममंथन होना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर पर आगे की नीति बनानी चाहिए। गहनता से चिंतन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा को हराना चाहते थे तभी एक जगह हो गए लेकिन देश को कांग्रेस की जरुरत है।

हरियाणा सरकार पर लगाए घोटाले के आरोप
चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता करते हुए पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि सरकार के लिए 100 दिन पूरे हो गए लेकिन वे काम कुछ नहीं कर रहे सिर्फ व्यस्त दिखने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अंग्रेजी की एक कहावत बोलते हुए कहा कि मौजूदा हरियाणा सरकार ”लुक बिजी-डू नथिंग” की नीति पर चल रही है। हरियाणा में भ्रष्टाचार बुलेट ट्रेन की रफ्तार से हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री कहते हैं धान की वैरिफिकेशन करवा रहे हैं, एसीएस धान घोटाले की बात करते हैं और 90 करोड़ के घोटाला होने की बात कहते हैं। हुड्डा बोले कि ये घोटाला 90 करोड़ का नहीं बल्कि सैकड़ों करोड़ का है। हम सीबीआई जांच की मांग कर चुके हैं लेकिन सरकार बार-बार टाल रही है।

प्रदेश में हर बच्चा 72 हजार का कर्ज लेकर पैदा हो रहा
हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर लगातार कर्ज का बोज बढ़ाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि 2014 में उनकी सरकार में प्रदेश पर 61 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था लेकिन मौजूदा समय में 1 लाख 81 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। प्रदेश में हर बच्चा 72 हजार रुपये का कर्ज लेकर पैदा हो रहा है। स्कूलों में टीचर नहीं है। मौजूदा समय में 40 हजार शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। सरकार ने 100 दिन में कोई काम नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here