प्रदेश के मौसम में दो दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाएं चलने से मौसम नरम बना हुआ है। राजधानी समेत प्रदेश के 22 जिलों में बुधवार को मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी किया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। वहीं इन जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का भी पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानी की मानें तो कुछ इसी प्रकार की स्थिति 11 अगस्त तक प्रदेश में बने रहने के आसार हैं। मंगलवार को प्रदेश के शेखपुरा जिले के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा हुई। शेखपुरा में कुल 32.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो प्रदेश में सर्वाधिक रही। मानसून ट्रफ अहमदाबाद, इंदौर, रायगढ़, तटीय ओडिशा होते हुए दक्षिण पूर्व अंडमान सागर तक गुजर रही है। इनके प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा व मेघ गर्जन के आसार हैं। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 36.0 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकिनगर व माधोपुर प्रदेश का गर्म शहर रहा।
32.2 मिमी शेखपुरा में वर्षा 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा राजधानी का तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर व माधोपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर मंगलवार को प्रदेश के शेखपुरा जिले में 32.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं राजगीर में 29.4, बेगूसराय में 19.2, अररिया में 19, गोपालगंज में 17.4, बरबीघा में 17.2, कटिहार में 16.2, अरियारी में 15.4, जमुई में 15.2, पूर्णिया में 14, इस्लामपुर में 12.6 एवं शेरघाटी में 12.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
तापमान
- पटना – 33.4
- गया – 32.8
- भागलपुर 35.4
- मुजफ्फरपुर 32.6
- दरभंगा 33.6
- डेहरी 33.0
- माधोपुर 36.0
- वाल्मीकि नगर 36.0
- औरंगाबाद 32.7