बिहार : मानसून सत्र के पांचवे दिन विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव

0
61

पटना. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मानसून सत्र के पांचवे दिन गुरुवार को विधानसभा पहुंचे। तेजस्वी 11:45 बजे विधानसभा में दाखिल हुए। उस समय प्रश्नकाल चल रहा था। तेजस्वी सदन में पहुंचे और अपनी जगह पर बैठ गए। पीछे बैठे भोला यादव ने उन्हें सदन में पूछे जा रहे प्रश्न की सूची दी। इसके बाद बगल में बैठे आलोक मेहता ने यह बताया कि कौन का प्रश्न पूछा जा रहा है। 15 मिनट तेजस्वी सदन में मौजूद रहे।

इसके बाद करीब 12 बजे सूखा के मामले पर चर्चा हुई। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। राजद के विधायक बेल में आकर नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने हंगामे को शांत करने की कोशिश की, लेकिन विधायक शांत नहीं हुए।

इसके बाद उन्होंने सदन की कार्रवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। राजद विधायक बेल में हंगामा करते रहे और तेजस्वी सदन से बाहर चले गए।

मानसून सत्र के पहले चार दिन नहीं आए तेजस्वी
विपक्ष के नेता के विधानसभा न आने के मामले को सत्ता पक्ष उठा रहा था। विधानमंडल का मानसून सत्र 28 जून को शुरू हुआ था। सत्र के पहले चार दिन तेजस्वी विधानसभा नहीं आए थे।

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद तेजस्वी एक माह सार्वजनिक तौर पर गायब थे। बाद में उन्होंने ट्वीट कर खुद के गायब रहने का कारण बताया था। उन्होंने लिखा था कि मैं पिछले कुछ हफ्ते से अपनी पुरानी बीमारी का इलाज कराने में व्यस्त था। मुझे लिगामेंट और एसीएल इंजरी (घुटने में चोट) थी। तेजस्वी सोमवार को पटना पहुंचे थे। पटना में रहकर भी वह चार दिन विधानसभा नहीं आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here