राजस्थान : बोर्ड ने जारी किया 12 वीं कक्षा का परीक्षा कार्यक्रम, 5 मार्च से 3 अप्रैल तक होंगी; 8.70 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

0
53

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 वीं कक्षा की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षाएं 5 मार्च 2020 से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि सभी परीक्षाएं प्रातः 8.30 से 11.45 बजे के सत्र में होंगी। परीक्षा में 8 लाख 70 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहला पेपर 5 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य विषय का होगा। परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। सेकेंडरी की परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम सोमवार को जारी किया जाएगा।

यह है परीक्षा कार्यक्रम

विषयदिन
गुरुवार, 05 मार्चअंग्रेजी अनिवार्य
शुक्रवार 06 मार्चदर्शन शास्त्र
शनिवार 07 मार्चहिन्दी अनिवार्य
बुधवार 11 मार्चराजनीति विज्ञान/भूविज्ञान/कृषि विज्ञान
गुरुवार 12 मार्चपर्यावरण विज्ञान
शुक्रवार 13 मार्चसमाज शास्त्र /लेखाशास्त्र /भौतिक विज्ञान
सोमवार 16 मार्चशारीरिक शिक्षा
मंगलवार 17 मार्चइतिहास/ कृषि रसायन विज्ञान/ रसायन विज्ञान
बुधवार 18 मार्चलोक प्रशासन
गुरुवार 19 मार्चअर्थशास्त्र/ शीघ्र लिपि-हिन्दी/ अंग्रेजी/ कृषि जीव विज्ञान/ जीव विज्ञान
शुक्रवार 20 मार्चकंठससंगीत/ नृत्य कत्थक/ वाद्य संगीत
शनिवार 21 मार्चभूगोल/ व्यवसाय
सोमवार 23 मार्चमनोविज्ञान
मंगलवार 24 मार्चहिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा / टंकण लिपि (अंग्रेजी)
बुधवार 25 मार्चगणित
शुक्रवार 27 मार्चअंग्रेजी साहित्य/ टंकण लिपि (हिन्दी)
शनिवार 28 मार्चचित्रकला
सोमवार 30 मार्चसूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग
मंगलवार 31 मार्चगृह विज्ञान
बुधवार 01 अप्रैलसंस्कृत साहित्य
शुक्रवार 03 अप्रैलऑटोमोबाइल/ सौंदर्य एवं स्वास्थ्य/ स्वास्थ्य देखभाल/ सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं / फुटकर बिक्री / ट्रेवल एंड टूरिज्म / निजी सुरक्षा / परिधान निर्मित वस्त्र और गृह सज्जा / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (कृषि) की परीक्षा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here