पंजाब के CM भगवंत मान के गुजरात में चुनाव प्रचार करने पर लोगों ने उन्हें टि्वटर पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों ने मान से पूछा है कि वह गुजरात में क्या कर रहे हैं, जबकि वह पहले ही पंजाब से बेहतर है। सारा दिन गुजरात घूमने के बजाय पंजाब में कोई काम कर लो। एक टि्वटर हैंडलर ने तो CM भगवंत मान के जर्मनी दौरे पर तंज कसते हुए पूछा है कि आप वहीं पर थे?
एक व्यक्ति ने CM मान से कहा कि पंजाब में अभी भी 10 घंटे बिजली सप्लाई नहीं हाे रही है। यहां तक की हर रोज अपराध हो रहा है। लोग लगातार CM भगवंत मान को टि्वटर पर ट्रोल करने में जुटे हैं।चुनाव आयोग ने फिलहाल गुजरात चुनावों तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन पंजाब CM भगवंत मान और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल कई दिन से गुजरात में रैलियों को संबोधित करने सहित अन्य माध्यम से प्रचार करने में जुटे हैं। CM मान गुजरात के लोगों को पंजाब और दिल्ली का उदाहरण देकर भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा कर रहे हैं।
पंजाब में रोजाना रजनीतिक उथल-पुथल है, क्राइम रेट भी बढ़ा है और कई सरकारी विभाग समय से सैलरी नहीं मिलने और लंबित करोड़ों रुपए का फंड जारी करने की मांग कर रहे हैं। यहां तक कि भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में किसान CM मान के संगरूर स्थित आवास के सामने कई दिन से पक्का मोर्चा लगाकर बैठे हैं। बावजूद इसके भगवंत मान समस्याओं को लेटर-ऑन कहकर गुजरात में चुनाव प्रचास में दमखम दिखा रहे हैं।