छत्तीसगढ़ : जवानों से मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा; एक महिला नक्सली का शव बरामद

0
95

कमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा में मंगलवार तड़के हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। उसका शव और एक इंसास राइफल बरामद की गई है। हालांकि जवानों का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं। वहीं कई बड़े नक्सलियों को गोली लगने की भी संभावना जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर डीआरजी के जवान स्पेशल ऑपरेशन पर निकले थे।

जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ चिंतागुफा थाना क्षेत्र के डब्बाकोंटा के जंगलों में हुई है। डीआरजी के जवान सुरक्षाबल स्पेशल ऑपरेशन पर निकले थे, इसी दौरान जंगल में नक्सलियों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले। इस कार्रवाई में एक महिला नक्सली मारी गई है। उसका शव बरामद कर लिया गया है।

हालांकि दावा किया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं, जबकि कई बड़े नक्सलियों को गोली लगी है। फिलहाल एरिया में सर्च ऑपरेशन जारी है। जवानों को लगातार हो रही बारिश के बीच यह सफलता मिली है। हालांकि ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी। सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुई महिला नक्सली का शव और इंसास राइफल बरामद होने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here