छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा के जंगलों में जवानों से मुठभेड़ में 5-5 लाख के 2 इनामी नक्सली ढेर

0
84

दंतेवाड़ा. यहां गुनियापाल जंगल इलाके में रविवार को डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 5-5 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर हो गए। जबकि एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है।

एसपी ने बताया कि डीआरजी जवान सुबह सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान गुनियापाल के जंगलों में नक्सलियों ने पुलिस फोर्स पर फायरिंग कर दी। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो नक्सली मारे गए। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। इनकी शिनाख्त देवा और मुया के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल मुठभेड़ जारी है। एसपी ने बताया कि फायरिंग के बीच प्रदीप नाम के एक नक्सली के फंसने की सूचना है। मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here