छत्तीसगढ़ : सीएम बघेल की मां का हुआ अंतिम संस्कार; श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्विजय और कमलनाथ

0
88

भिलाई.  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर को उम्दा रोड स्थित मुक्तिधाम में किया गया। वहां मुख्यमंत्री बघेल ने मुखाग्नि दी। बिंदेश्वरी देवी की अंतिम यात्रा भिलाई सेक्टर 3 स्थित निज निवास से निकली। इसके बाद घाट तक सीएम ने कंधा दिया। जिस दौरान अंतिम यात्रा शुरू हुई सीएम बघेल फूट-फूट कर रोने लगे।

 

इस मौके पर प्रदेश के पूरे मंत्रिमंडल के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेताओं और हाईकोर्ट के न्यायाधीश व आमजन उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सीएम व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी भिलाई में श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

 

अंतिम यात्रा के दौरान फूट-फूट कर रो पड़े मुख्यमंत्री

  1. सीएम की मां बिंदेश्वरी देवी का रविवार को उपचार के दौरान रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह कई दिनों से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थीं। अंतिम समय में उनके साथ मुख्यमंत्री बघेल अस्पताल में ही मौजूद थे। निधन के बाद देर शाम ही उनकी मां की पार्थिव देह को भिलाई भिलाई-3 सीएम निवास पर रखा गया था। जहां सुबह सबसे पहले दर्शन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी पहुंचे।
  2. जानकारी के मुताबिक बिलासपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पी रामचंद्रनन मेनन, गृहमंत्री ताम्रध्वज साह, मंत्री कवासी लखमा पहले ही भिलाई पहुंच गए थे और अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे हैं।  इसके साथ ही  मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ भी तकरीबन 3 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और अपनी श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही पीएल पुनिया और चरणदास महंत भी सीएम भूपेश बघेल के माता की अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा।
  3. मां बिंदेश्वरी देवी की अंतिम यात्रा जैसे ही शुरू हुई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फूट फूटकर रोने लगे। किसी तरह उन्हें लोगों ने संभाला और ढांढस बंधाया। फिलहाल पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया जा रहा है। इस दौरान हजारों कार्यकर्ता और लोग उसमें शामिल हैं। निधन के चलते मुख्यमंत्री भूपेश  बघेल के 8 और 9 जुलाई के पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। 8 जुलाई को कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय आंदोलन को भी रद्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here