पटना. राजधानी दानापुर में एक कमरे से पति-पत्नी की लाश मिली है। पति ने पहले धारदार हथियार से वार कर पत्नी की हत्या की फिर उसके शव के बक्से में डाल दिया। इसके बाद खुद फांसी के फंदे से झूल गया। बुधवार को कमरे से गंध आई तो दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा तोड़कर लोग अंदर गए तो अंदर हर तरफ खून फैला मिला।
मारी गई महिला की पहचान अमरीन के रूप में हुई है। वहीं, मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों का आठ माह का एक बच्चा है। वारदात को अंजाम देने से पहले बच्चे को मृतक पति ही पत्नी की बहन के घर पर छोड़ आया था। हत्या और आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ने प्रेम विवाह किया था। लड़का ऑटो ड्राइवर था। लड़की की हत्या की खबर सुनकर उसकी बड़ी बहन मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद लौट गई। पुलिस लड़की के परिजनों से पूछताछ कर रही है।