कहीं आप भी तो नहीं करते ग़लत समय पर लंच?

0
66

एक सेहतमंद शरीर के लिए व्यायाम के साथ सही समय पर सही खाने की भी ज़रूरत होती है। शरीर में एनर्जी और मज़बूती बरकरार रहे इसके लिए हेल्दी डाइट अहम रोल अदा करती है। साथ ही सही समय पर भोजन करना भी ज़रूरी है, ऐसा नहीं करते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं।

दिन का खाना उस समय खाना चाहिए जब आपके शरीर को पोषण और ऊर्जा की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है। तो आइए जानें कि दोपहर का खाना किस समय खाना चाहिए।

दोपहर का खाना किस समय खाना चाहिए?

सिलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवाकर के अनुसार दोपहर का खाना खाने का सबसे सही समय दोपहर 11 बजे से एक बजे के बीच होता है। आपको इन दो घंटों के बीच खाना खा लेना चाहिए।

सही समय पर लंच नहीं कर सकते, तो क्या करें?

रुजुता दिवाकर के अनुसार अगर आप किसी भी वजह से दोपहर 11 से एक बीच लंच नहीं कर पाते हैं, तो आपको इस दौरान एक केला खा लेना चाहिए। उसके बाद जब भी समय मिले, तब लंच कर लें। ऐसा करने से एसिडिटी या फिर सिरदर्द नहीं होगा।

दोपहर का खाना कभी न करें स्किप

दिनभर में तीन दफा खाना खाना बेहद ज़रूरी है। लंच में आपको कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, फैट, विटामिन जैसे पोषण का सेवन करना चाहिए। पोषण से भरपूर लंच करने से आपको ये फायदे मिलते है:

– सुबह के नाश्ते के बाद खाने में गैप ज़्यादा नहीं हो इसलिए समय पर लंच करने से आप एनर्जेटिक और तरोताज़ा महसूस करते हैं। दोपहर का संतुलित खाना खाने से ब्लड शुगर स्तर अच्छा रहता है और फोकस भी बढ़ता है।

– लंच करने से मेटाबॉलिज़्म सक्रिय रहता है।

– सही समय पर लंच करने से आप कमज़ोर या थकावट महसूस नहीं करते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here