बुधवार का राशिफल, ग्रहण और विषयोग के कारण आज 6 राशियों के लिए ठीक नहीं है दिन, रहना होगा संभलकर

0
71

जीवन मंत्र डेस्क. बुधवार का राशिफल, आज मिथुन राशि के चंद्रमा पर शनि और राहु-केतु का अशुभ प्रभाव होने से ग्रहण और विषयोग बन रहे हैं। इन 2 अशुभ योगों के प्रभाव से मेष, कर्क, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। आज ये 6 राशि वाले लोग गलत फैसले ले सकते हैं। सितारों की अशुभ स्थिति के कारण विवाद हो सकता है और इन राशि वालों को धन हानि भी हो सकती है। इनके अलावा अन्य 6 राशियों के लिए दिन ठीक रहेगा। वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों को आज सितारों का साथ मिलेगा।

बुधवार का राशिफल, क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

मेष

  • पॉजिटिव – हर बात की गहराई में जाने की इच्छा हो सकती है। नौकरी बदलने का इरादा है, तो उस बारे में विचार करें। कुल मिलाकर करियर में आगे बढ़ने के लिए छिटपुट कदम उठा सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ  समय बीतेगा। आज पुराने अधूरे काम निपटाने की काेशिश करें।
  • नेगेटिव – सावधान रहें और किसी से रिश्ते न बिगड़ने दें। रुकावटों के कारण आपका कोई काम अटक सकता है। कोई बात बनते-बनते आखिरी समय में बिगड़ भी सकती है। नया काम शुरू न करें। जोखिम वाले कामों से दूर रहें। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।
  • क्या करें – बंदरों को गुड़-चने खिलाएं।

वृष

  • पॉजिटिव –  किसी की मदद से आपका काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन और उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। अधिकारियों से खास काम के बारे में बातचीत हो सकती है। प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
  • नेगेटिव – किसी की आलोचना न करें। आपको काम का बोझ भी ज्यादा लग सकता है। फालतू खर्चा करने से भी बचना होगा। कोई महंगी चीज खरीदने से भी बचें। जीवनसाथी के व्यस्त रहने से आपको समय नहीं मिल पाएगा। सेविंग में से पैसा खर्च हो सकता है। निवेश या बचत के मामलों में सावधान रहें।
  • क्या करें – गाय को आटा खिलाएं।

मिथुन

  • पॉजिटिव – आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। धैर्य रखें। सोच-समझकर बोलें। परिवार से मदद मिल सकती है। जॉब और बिजनेस में नए लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। कुछ ऐसे फैसले आप लेंगे जिनको आने वाले दिनों में बदलेंगे और उनसे आपको फायदा भी होगा।
  • नेगेटिव –  आज पैसों को लेकर किसी के साथ छिटपुट बहस में न पड़ें। कारोबार में खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। कुछ कठिन स्थितियां भी सामने आ सकती हैं। जल्दबाजी न करें। अपने काम में रोक-टोक बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस कारण से ही किसी से कोई अनबन भी हो सकती है।
  • क्या करें – तुलसी पत्र खाकर पानी पी लें।

कर्क

  • पॉजिटिव – आपके लक्ष्य साफ रहेंगे। पैसों का कोई पुराना मामला बाकी है, तो उसे निपटाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा मिल सकती है। नयापन भी महसूस हो सकता है। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जिम्मेदारी बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। नए कपड़े या गहनों की खरीददारी हो सकती है। आज आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।
  • नेगेटिव – आज चंद्रमा आपकी राशि से बारहवीं राशि में रहेगा। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त हो सकती है। आप कई तरह की प्लानिंग कर सकते हैं। जिनके लिए आपको काफी भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। खर्चा भी बढ़ा हुआ हो सकता है। लापरवाही का भाव भी रहेगा। आप आगे के कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसी स्थिति के लिए पहले से ही सावधान हो जाएं। फालतू कामों में समय खराब होने से चिड़चिड़ापन रहेगा।
  • क्या करें – घर या ऑफिस का गंदा पानी बाहर निकाल दें।

सिंह

  • पॉजिटिव – हर फैसला सोच-समझ कर करें। कारोबार संबंधी यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। किसी चलते काम, निवेश, बिजनेस या रोजगार को लेकर आप खास फैसला ले सकते हैं। आज आप पूरा ध्यान अपने टारगेट पर रखें। आप लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल हो सकते हैं। नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। पुराना काम समेटने और नए काम में आगे बढ़ने के लिए समय सही हो सकता है।
  • नेगेटिव – कोई बड़ा काम अकेले करने की कोशिश न करें। आज आप परेशान हो सकते हैं। किसी पर हावी होने की कोशिश न करें। किसी पर दबाव बनाएंगे तो खुद ही परेशानियों में फंस सकते हैं। अपने विचार किसी पर जबरदस्ती थोपने से भी बचें।
  • क्या करें – किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।

कन्या

  • पॉजिटिव – मिथुन राशि में चंद्रमा होने के कारण मजबूती से काम करें। अपने लक्ष्य की दिशा में कोशिश करना शुरू करें। समय के साथ रहें। जो होता है, उसे होने दें, उसका विरोध न करें। इससे आपको ही फायदा होगा। पैसों के कुछ उलझे हुए मामले सुलझाने में कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। किसी सामूहिक काम से आप करियर में आगे बढ़ सकते हैं। अचानक कोई पुराना दोस्त भी आपकी मदद कर सकता है। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशी रहेगी।
  • नेगेटिव – कोई खास काम पूरा होने में देरी हो सकती है। प्रेमी या जीवनसाथी से ज्यादा अपेक्षा न रखें तो ही अच्छा है, वरना आप ही दुखी होंगे। बिजनेस में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। कामकाज ज्यादा होने के कारण थकान भी महसूस हो सकती है। ऑफिस या फील्ड में किसी से जबरदस्ती काम करवाने से बचना चाहिए।
  • क्या करें – बच्चों या किन्नरों को चॉकलेट बांटें।

तुला

  • पॉजिटिव –  सितारे कुछ मामलों में आपके फेवर में रहेंगे। कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आ सकती है। दोस्तों की मदद से आप करियर में आगे बढ़ सकते हैं। निवेश या लेन-देन के किसी खास मामले में आपको जानकार लोगों से सलाह करनी चाहिए। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। नए कॉन्टैक्ट्स से फायदा हो सकता है। परिवार और संतान से सुख मिल सकता है। बिजनेस बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। दिन अच्छा रहेगा।
  •  नेगेटिव – डर और नेगेटिव विचार के कारण आप किसी जरूरी काम में असफल भी हो सकते हैं। सावधान रहें। डर के कारण कोई खास काम भी अधूरा रह सकता है।
  • क्या करें – काली चींटियों को चीनी डालें।

वृश्चिक

  • पॉजिटिव – आप ऐसा कुछ करेंगे, जिससे आपके खर्चे कम हो सकते हैं। आसपास की कोई छोटी यात्रा हो सकती है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग बन हैं। रुके हुए कामों के लिए किसी अनुभवी की सलाह लें। आसपास के लोगों से भी आपको मदद मिल सकती है। किए गए कामों का फायदा आने वाले दिनों में मिल जाएगा। आराम से दिन बीतेगा।
  • नेगेटिव – आपके कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। सावधान रहें। पैसों के मामले में कोई नई शुरुआत करने के लिए समय ठीक नहीं है। हो सकता है आज आपको कोशिश और मेहनत का फल कम ही मिले। जरूरी काम छोड़कर किसी ओर काम में भी आपका समय खराब हो सकता है। कुछ मामलों में किस्मत का साथ कम ही मिल पाएगा। आप परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में सावधान रहें। ऑफिस या फील्ड में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप साथी की उपेक्षा का शिकार भी हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
  • क्या करें – मसूर की दाल और पताशे दान दें।

धनु

  • पॉजिटिव – साथी के फैसले लेने में आज आप मदद कर सकते हैं। पैसों के कुछ मामले आपको सुलझाने होंगे। धैर्य रखें। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। रोजमर्रा के काम भी ज्यादा हो सकते हैं। कोई पुरानी देनदारी आप चूका सकते हैं। कामकाज निपटाने में आपको ज्यादा समय लग सकता है।
  • नेगेटिव – आप किसी से बातचीत करने में समस्या महसूस कर सकते हैं। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। आलस्य न करें। दाम्पत्य जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा।
  • क्या करें – पानी में चने की दाल मिलाकर केले की जड़ में डालें।

मकर

  • पॉजिटिव – आप कोशिश करेंगे तो उलझे हुए मामले शाम तक सुलझ  सकते हैं। ऐसा कोई मददगार भी आपको मिल सकता है, जो आपको नई शुरुआत करने का मौका देगा। अपनी बात कहने में आप सफल हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से ली गई सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है।
  • नेगेटिव – चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे भाव में होने से आपके लिए परेशानियों वाला दिन हो सकता है। कुछ नजदीकी लोगों के साथ तनाव भी बढ़ सकता है। सावधान रहें। निवेश करने के पहले कम से कम दो अलग-अलग जानकारों से सलाह जरूर कर लें। वाहन से सावधान रहें। सोच में नकारात्मकता और बेवजह परेशानी भी हो सकती है। आपकी सेहत भी प्रभावित होगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें।
  • क्या करें – किसी गरीब को दही खिलाएं।

कुंभ

  • पॉजिटिव – लव लाइफ में आपके संबंध मधुर हो सकते हैं। संबंधों में नई शुरुआत भी होने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के सामने विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी भी काम के लिए आपको मन से तैयार रहना होगा। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे सलाह ली जा सकती है। आज आप ज्यादातर काम अकेले करना चाहेंगे। आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है।
  • नेगेटिव – सावधानी रखें और मेहनत करें। काम पर ध्यान दें। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंध टूटने का डर रह सकता है। आज आप किसी से झूठे वादे कर सकते हैं।
  •  क्या करें – साथ काम करने वाले को पेन गिफ्ट करें।

 

मीन

  • पॉजिटिव – करियर में सफलता के लिए आपके दिमाग में कोई न कोई नया विचार चलता रहेगा। एक बार में एक काम ही हाथ में लें। नया दौर भी शुरू हो सकता है। अपनी दिनचर्या पूरी तरह बदलने की कोशिश करें। सारे कामकाज से निपटने के बाद आपका मन थोड़ा ठीक रहेगा। साथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है।
  • नेगेटिव – आपकी राशि से चौथा चंद्रमा कुछ न कुछ परेशानियां जरूर देगा। सब काम एकसाथ निपटाने की कोशिश न करें। किसी जिम्मेदारी की अनदेखी करने से भी बचें। सावधान रहें। आसपास होने वाली घटनाओं से आप अनजान रहेंगे। आपके कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों से भी उलझन महसूस हो सकती है। आपके व्यवहार में थोड़ा तीखापन हो सकता है। साथी आपसे नाराज हो सकता है।
  • क्या करें – पीपल के पेड़ में जल डालकर घी का दीपक लगाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here