गणतंत्र दिवस : राज्‍यपाल फागू चौहान ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, नीतीश ने सीएम हाउस में बच्चों को बांटी जलेबी

0
54

पटना. पटना समेत पूरे बिहार में रविवार को 71वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्यपाल फागू चौहान ने पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद गांधी मैदान में झांकियां दिखाई गई।

गांधी मैदान में जल-जीवन-हरियाली अभियान पर बनी झांकी आकर्षण का केंद्र बनी। इसमें लोगों से पेड़ लगाने की अपील की गई थी। झांकियों के माध्यम से नारी शक्ति को भी दिखाया गया। एक झांकी में महिलाएं लोकनृत्य करती हुई आगे बढ़ रहीं थी तो दूसरे में युवतियां स्कूटी चला रहीं थीं।

गांधी मैदान में 17 झांकियों के माध्यम से भविष्य का पीएमसीएच, ‘नीचे मछली, ऊपर बिजली’ योजना सहित जल जीवन हरियाली, वर्षा जल संचयन, मौसम के अनुसार कृषि कार्यक्रम आदि विषय पर झांकियां प्रदर्शित की गई। गांधी मैदान में निकाली गई 17 झांकियों में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद को प्रथम स्थान मिला तो उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुशंधान संस्थान, उद्योग विभाग दूसरे और स्वास्थ्य विभाग की झांकी ज्यूरी द्वारा तीसरे स्थान पर चुनी गई। इस मौके पर सैनिकों को सेना मेडल और सेना में विशिष्ट सेवा मेडल भी राज्यपाल द्वारा दिए गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग में झंडा फहराया। इसके बाद उन्होंने सीएम हाउस पहुंचे बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के बीच जलेबी बांटी। बिहार विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने भी ध्वजारोहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here