गुजरात कांग्रेस के अग्रणी नेता भरतसिंह सोलंकी ने अपनी पत्नी के साथ चल रहे विवाद के मामले में हाल ही में कहा था कि वह अपने पारिवारिक विवाद के कारण कुछ समय के लिए सक्रिय राजनीति से ब्रेक ले रहे है। ऐसे में आज बोरसद में स्व. माधवसिंह सोलंकी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भरतसिंह सोलंकी ने बड़ी घोषणा करते कहा कि, वे पुनः सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर रहे है। भरतसिंह सोलंकी के इस बयान के बाद गुजरात की राजनीति में फिर से गर्माहट आ गई है।
भरतसिंह सोलंकी ने अपनी पत्नी से चल रहे विवाद मामले में हाल की में एक पत्रकार परिषद आयोजित कर अपने राजनीतिक जीवन को लेकर बड़ी घोषणा की थी और कहा कि मैं शोर्ट टाइम का ब्रेक ले रहा हैं। दो महीने का, 3 महीने का, 4 महीने का या 6 महीने का हो सकता है। बता दें कि 68 साल के भरत सिंह सोलंकी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के पुत्र हैं। माधव सिंह सोलंकी चार बार मुख्यमंत्री रहे। वहीं भरत सिंह सोलंकी ने 1992 में राजनीति में कदम रखा था। उन्हें कांग्रेस के एक छोटे से कार्यकर्ता से लेकर गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी मिली।