हजारीबाग में तेज़ रफ्तार बस पलटी, 11 लोग घायल

0
71

हजारीबाग में सड़क हादसा हुआ है। ज़िले के बडकागांव प्रखंड अंतर्गत बादम स्टैंड से हजारीबाग जाने के क्रम में मंगलवार सुबह एक तेज़ रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 13 यात्री घायल हो गए। घायलों मे महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं। इसमें कुछ लोग बिहार के नवादा के रहने वाले हैं। गंभीर रुप से घायल कुछ यात्रियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल हज़ारीबाग़ रेफर किया गया है,जबकि बाकी का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया।

 

दुर्घटना में घायल हुए लोगों में बादम रूद्दी निवासी सलामत मियां की पुत्री नुसरत जहां एवं पत्नी असीमून निशा, बड़ासी निवासी राम बहादुर राम की पत्नी कलिया देवी, अंबाजीत सुकुलखपिया निवासी देवकांत सिंह एवं उनकी मां आसमानी देवी, बिहार नवादा निवासी बाल गोविंद चौहान की पत्नी तुलसी देवी, 5 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी एवं पिता सुखदेव चौहान, आजाद नगर रूद्दी निवासी हेना, सबीना एवं गुलाफसा शामिल है।

दुर्घटना के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया।
दुर्घटना के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया।

 

घटना के संबंध मे बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5.30 बजे जेकेवाई नामक बस मीडिल स्कूल के निकट पुल के मोड के पास पलट कर खेत में जा गिरी। बस पलटते ही चालक पप्पू व उप चालक सरवर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में था। वह सोमवार की रात बारात से लौटकर सुबह बस चलाने आया था। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बस को अपने कब्जे में लिया। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here