मौसम : हिमाचल में 12 साल बाद जनवरी में ज्यादा बर्फबारी, कल्पा में 27 तो शिमला में 7 साल का रिकॉर्ड टूटा

0
57

कुल्लू. हिमाचल में 12 साल बाद जनवरी में सबसे ज्यादा बर्फबारी हुई है। किन्नौर जिले के कल्पा में 27 साल बाद 168.4 सेमी बर्फ गिरी। इससे पहले 1993 में यहां 117.2 सेमी बर्फबारी हुई थी। शिमला में 7 साल का रिकॉड टूटा। इस साल 89.4 सेमी बर्फ गिरी। 2013 में 63.6 सेमी बर्फ गिरी थी।

हिमाचल में इस साल जनवरी में बर्फबारी और बारिश दोनों ही अच्छी हुई है। - फाइल

वर्षकल्पाशिमलाकेलंगमनाली
1993117.2109.4
2004117.096.6
201293.295.049.0116.9
2013150.763.651.087.0
20183.07.03.00.0
201949.870.4125.089.0
2020168.489.446.356.0

बारिश भी सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक

हिमाचल के मैदानी क्षेत्राें में अच्छी बारिश हुई है। जनवरी में बारिश सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक रिकार्ड की गई। सिरमाैर में सबसे अधिक 195 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। साेलन और बिलासपुर में भी अच्छी बारिश रिकार्ड की गई है।

प्रदेश में अभी भी 230 सड़कें बंद 

हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण प्रदेेश में अब भी 230 सड़कें बंद हैं। शिमला जाेन की सबसे अधिक 152, मंडी जाेन की 26, कांगड़ा जाेन की 50 सड़काें पर यातायात बाधित है। सभी सड़काें काे बहाल हाेने में लाेगाें काे अभी कुछ दिन का और इंतजार करना पड़ेगा।

मौसम साफ होने पर पर्यटक बढ़े

बर्फबारी के बाद मौसम साफ होने से मनाली के सोलंग नाला में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। यहां पर्यटक दिनभर बर्फ के बीच मस्ती कर रहे हैं। हर दिन यहां सैकड़ों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं और बर्फ के बीच अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। सोलंग नाला पहुंचने वाले सैलानियों के लिए कई तरह की गतिविधियां करवाई जा रही हैं। पिछले दिनों यहां भारी मात्रा में बर्फबारी हुई है, जिससे यहां की वादियां निखर गई हैं।

प्रदेश में केलंग रहा सबसे ठंडा

वर्षशिमलाकल्पाकेलंग
2008-4.4-13.2-18.4
2011-3.3-9.0-16.9
2017-3.2-8.6-14.9
2020-3.7-9.7-17.6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here