देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 4,858 नए केस आये सामने

0
52

भारत में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 4,858 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 18 लोगों की मौत भी हुई है। सबसे ज्यादा 8 लोगों की मौत केरल राज्य में दर्ज हुई है। बता दें कि 18 सितंबर को कोविड-19 के 5,664 मामले मिले थे। कई दिनों बाद देश में कोरोना के पांच हजार से कम मामले सामने आए हैं।

कोरोना के मामलों में कमी जरूर आई है, लेकिन एक्टिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,735 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव केस बढ़कर अब 48,027 हो गए हैं। कल यानी 18 सितंबर के मुकाबले एक्टिव मरीज 105 बढ़े हैं। देश में कोरोना के मामले बढ़कर अब 4 करोड़ 45 लाख 39 हजार 46 हो गए हैं। जबकि इस महामारी से अब तक 5 लाख 28 हजार 355 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल, 4 करोड़ 39 लाख 62 हजार 664 लोग रिकवर भी हो चुके हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.11 फीसद है। रिकवरी रेट 98.71 फीसद है। वहीं, डेली पाजिटिविटी दर 2.76 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.78 फीसद हो गई है।

देश में अब क कोरोना वैक्सीन की 216.70 करोड़ से ज्यादा खुराक लग चुकी है। 102.58 करोड़ से ज्यादा लोगों को भी वैक्सीन लग चुकी है। इसके अलावा 94.66 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज और 19.45 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, बीते 24 घंटे में 13 लाख 59 हजार 361 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here