कोलम्बो. भारत श्रीलंका में युद्ध प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए 100 गांवों का निर्माण कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत भारत 1200 करोड़ रुपए खर्च कर 2400 घर बनाएगा। भारत की मदद से पहला मॉडल गांव बनकर तैयार हो गया है।
भारत ने 2,400 घर बनाने के लिए श्रीलंका के आवास निर्माण और संस्कृति मंत्रालय के साथ समझौता किया। आवास निर्माण और संस्कृति मंत्री सजीत प्रेमदास, पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका भंडारनायके कुमारतुंगा और भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त शिल्पक अम्बुले ने शनिवार को गामपाहा के रानीदुगामा में पहले मॉडल गांव का उद्घाटन किया। युद्ध प्रभावित लोगों ये घर सौंपे गए।
Hon Minister @sajithpremadasa, former President Chandrika Bandaranayke Kumaratunge and Acting High Commisioner of India Dr Shilpak Ambule jointly inaugurated the 1st model village in Gampaha. 2400 SriLankan families across #lka will benefit from this joint project. #India pic.twitter.com/TOSa8EvQnE
— India in Sri Lanka (@IndiainSL) July 6, 2019
इसके अलावा भारत श्रीलंका में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कौशल विकास, विनिर्माण और व्यावसायिक प्रशिक्षण, मानव विकास संबंधी 70 से अधिक परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इनमें से 20 परियोजनाएं शुरू भी हो चुकी हैं।