नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस औरआईटीबीपी की डीआईजी अपर्णा कुमार देश की पहली ऐसी आईपीएस अफसर हैं जिन्होंने पूरी दुनिया में मशहूर सेवेन कांटिनेंट (सात पर्वतमालाओं) पर भारतीय तिरंगा फहराया है। अपर्णा पहली महिला आईपीएस ऑफिसर हैं जिन्होंने अंटार्कटिक में दक्षिणी ध्रुव के ऊपर सफल चढ़ाई की है। इस साल जनवरी में उन्होंने यह कारनामा किया था।
अपर्णा कुमार 2002 बैच की उत्तरप्रदेश कैडर की ऑफिसर हैं। भारत में ऐसे पर्वतारोही गिने चुने हैं जिन्होंने दुनिया की सात सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर फतेह हासिल की हो और अपर्णा कुमार उनमें से एक हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।
श्री @myogiadityanath ने यूपी कैडर की आईपीएस व @ITBP_official की नॉर्दर्न फ्रंटियर में डीआईजी पद पर तैनात सुश्री अपर्णा कुमार को #USA के अलास्का स्थित सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों में एक व उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट डेनाली के शिखर पर पहुंचने पर बधाई दी है। pic.twitter.com/Cx7IMjSXbD
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 30, 2019
इसके पहले भी अपर्णा कुमार ने विश्व की नामी चोटियों का सफलतापूर्वक आरोहण किया है। वह 13 जनवरी, 2019 को साउथ पोल पर पहुंची थी और वहां भारत और आईटीबीपी का झंडा लहराया था। उन्होंने 6 महाद्वीपों की सर्वश्रेष्ठ सर्वोच्च चोटियों का भी आरोहण किया है। इसमें एशिया का माउंट एवरेस्ट, अफ्रीका के तनजानिया का माउंट किलिमंजारो, यूरोप की एलब्रस, इंडोनेशिया की कांर्सटेंज पिरामिड, अंटार्किटा की विनसन मैसिफ और दक्षिण अमेरिका की माउंट एंकोकागुआ को फतह कर चुकी हैं।