जालंधर की लड़की को दहेज में 20 हजार डॉलर न मिलने पर पीटा, कनाडा की पुलिस ने छुड़वा शेल्टर होम भेजा

0
236

जालंधर में रहने वाली एक लड़की NRI फैमिली की दहेज के लालच की भेंट चढ़ गई। वो लड़की को कनाडा ले गए लेकिन वहां 20 हजार डॉलर की मांग कर मारपीट करने लगे। उससे नौकरानी की तरह काम करवाते रहे। इसकी शिकायत लड़की ने कनाडा में पुलिस को कर दी। जिसके बाद पुलिस ने सोशल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के जरिए शेल्टर होम में शरण दिलाई। इसकी शिकायत मिलने के बाद जालंधर में पुलिस ने NRI पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, सास-ससुर व घर के दूसरे सदस्य भी जांच के घेरे में हैं।

पुलिस ने पति पर केस दर्ज कर ससुरालियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

सगाई में 5 लाख व शादी में 18 लाख खर्चे

गांव सलैच के रहने वाले सतनाम राम ने बताया कि उनकी बेटी गुनजीत कौर की शादी जसवंत नगर गढ़ा रोड के रहने वाले अश्विनी कुमार वड़ैच से हुई थी। अश्विनी कनाडा में रहता था। ससुराल वाले NRI फैमिली से थे, इसलिए सगाई में उन्होंने 5 लाख खर्च कर आवभगत व गहने दिए। इसके बाद शादी पर भी उन्होंने 17-18 लाख रुपए खर्च किए।शादी के बाद अश्विनी कनाडा चला गया और गुनजीत ससुराल में रही। इसके बाद ससुराल के बाकी सदस्यों ने उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके बाद लड़की के पिता ने रिश्ता करवाने वाले विचौले जगदीश लाल से बात की।

कनाडा पहुंचने के बाद भी दहेज के लिए करने लगे परेशान

विचौले के दबाव की वजह से ही अश्विनी गुनजीत को कनाडा ले गया। कनाडा पहुंचने के बाद भी गुनजीत को उसके ससुराल वाले परेशान करते रहे। गर्भवती होने के बावजूद भी उससे काम करवाते रहे। उससे बाथरूम तक साफ कराया गया। उन्होंने गुनजीत को 20 हजार डॉलर लेकर आने को कहा। गुनजीत ने इंकार किया तो आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। पिता के आरोप के मुताबिक उसकी हत्या की कोशिश की गई। जिसके बाद गुनजीत वहां कनाडा पुलिस के पास चली गई। जिसके बाद कनाडा के सोशल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने उसे शेल्टर होम में रखा है। जहां उनकी बेटी अभी भी रह रही है।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पति अश्विनी वड़ैच, ससुर रामप्रकाश व सास हरमेश कौर को पड़ताल के लिए बुलाया गया लेकिन अश्विनी व सास हरमेश ने कोई जवाब नहीं दिया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, सास-ससुर व घर के दूसरे सदस्यों पर लगाए आरोपों की पड़ताल के दौरान जांच की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here