जेपी ने शुक्रवार को झारखंड की उप राजधानी दुमका और पूर्वी सिंहभूम जिले में आक्रोश रैलियां की, और राज्य में सत्ताधारी हेमंत सरकार को सत्ता से बेदखल करने की अपील भी की. दरअसल इस आक्रोश रैली में बीजेपी ने सरकार के खिलाफ पांच दिवसीय राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था. जो बीते शुक्रवार को समाप्त हो चुका है.
बीजेपी की इस आक्रोश रैली में झारखंड के कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया था. इसमें मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने पूर्वी सिंहभूम जिला कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर प्रदर्शन में भाग लिया.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने इस रैली में ये दावा किया कि राज्य सरकार ने चुनाव से पहले जनता के लिए कई बड़े वादे किए थे, लेकिन अब तक उसे पूरा करने में असमर्थ है. यही नहीं उन्होंने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. इसके बाद हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने भी राज्य सरकार पर जमकर गरजते हुए नजर आए. जयंत सिन्हा ने कहा कि राज्य में केवल केंद्रीय कल्याणकारी योजनाएं दिखती हुई नजर आ रही हैं लेकिन राज्य सरकार योजनाओं में पिछड़ा हुआ दिखाई दे रहा है.