मध्य प्रदेश : सड़क पर दौड़ते शव वाहन से डेड बॉडी नीचे गिरी

0
51

मध्यप्रदेश के विदिशा मेडिकल कॉलेज में कोविड शव के साथ बड़ी लापरवाही सामने आई है। सड़क पर दौड़ते शव वाहन से डेड बॉडी नीचे गिर गई। इसके बाद हड़कंप मच गया है। लोगों के चिल्लाने के बाद वाहन रोक कर शव को दोबारा अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बताया जाता है कि वाहन में दो शव ले जाने की क्षमता है, लेकिन उसमें तीन शव रखे हुए थे। जैसे ही वाहन ने रफ्तार पकड़ी स्ट्रेचर पर रखा शव दरवाजे से टकराया। इसके बाद दरवाजा टूट कर नीचे शव के साथ गिर गया।

मध्यप्रदेश रक्त सहायता समिति का शव वाहन संक्रमितों के शव लेकर विदिशा मेडिकल कॉलेज से निकलता है। गेट से कुछ मीटर दूर तेज गति से वाहन पहुंचता है तभी अचानक शव वाहन का गेट टूट कर नीचे गिरता है। गेट के साथ एक डेड बॉडी भी नीचे गिरती है।

आसपास के लोग आवाज देकर शव वाहन को रोकते हैं। बताया जाता है कि शव वाहन जर्जर अवस्था में होने के कारण ही गेट टूट कर नीचे गिरा। वाहन में डेड बॉडी बिना किसी सपोर्ट के थी, इसलिए वह नीचे गिर गई।

इसी अस्पताल में जिंदा को दो बार मृत बताया गया था

विदिशा के अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कॉलेज में पहले भी लापरवाही सामने आई है। यहां 13 अप्रैल को संदिग्ध कोरोना मरीज को दो बार मृत बता दिया गया था। परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र भी दे दिया गया। परिवार के कुछ सदस्य श्मशान पहुंच गए। अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। शव आने का इंतजार कर रहे थे, तभी मेडिकल कॉलेज से फोन आया कि अभी पेशेंट जिंदा है। बाद में डीन ने कहा कि सांस रुक जाने की वजह से यह दिक्कत आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here